CM Mohan Yadav On Dharmendra Pradhan Resignation : CM मोहन यादव ने धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ में कही बड़ी बात! इस्तीफे के बाद किया ये पोस्ट
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के …

- इस्तीफे के बाद CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया।
- धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा क्षेत्र में योगदान की खुलकर तारीफ।
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति को नई दिशा देने का किया उल्लेख।
भोपाल : CM Mohan Yadav On Dharmendra Pradhan Resignation केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री के कार्यकाल और उनके कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को अभूतपूर्व बताया।
धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किए गए कार्यों को बेहद करीब से देखा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान के फैसलों और समर्पण की तारीफ करते हुए लिखा, "राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से आपने भारतीय ज्ञान परंपरा और मातृभाषा आधारित शिक्षा को एक नई दिशा दी है।" Dharmendra Pradhan Resignation उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में काम करने के दौरान उन्होंने छात्र हित में धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किए गए कार्यों को बेहद करीब से देखा है। शिक्षा क्षेत्र में उनके द्वारा दिया गया योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। इसके साथ ही सीएम ने उनके बेहतर और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
आपने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा, मातृभाषा आधारित शिक्षा, कौशल विकास एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को नई दिशा और सुदृढ़ आधार प्रदान किया।
छात्र हित एवं शिक्षा सुधार के लिए आपके द्वारा किए गए कार्यों का मैं साक्षी रहा हूँ।… https://t.co/IoRxbekCDW
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 25, 2026
सीएम विष्णु देव साय ने भी किया पोस्ट
Vishnu Deo Sai On Dharmendra Pradhan Resignation: नीट पेपर लीक मामले में आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इसे कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) की बड़ी जीत मानी जा रही है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर ट्वीट कर इस्तीफे की जानकारी दी। वहीं, अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रिएक्शन सामने आया है।
माननीय श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक दायित्व का निर्वहन सदैव निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ किया है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने विकसित भारत के संकल्प… https://t.co/zKnpivWVgR
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 25, 2026
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
Vishnu Deo Sai On Dharmendra Pradhan Resignation विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि- धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक दायित्व का निर्वहन सदैव निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ किया है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा के विस्तार तथा विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के सृजन में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने पद से त्यागपत्र देने का उनका निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, मर्यादा और सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक है। राष्ट्रसेवा के उनके सतत प्रयास निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहें। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CJP Neet Paper Leak Protest Ended: ख़त्म हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का आंदोलन!.. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सभी मांगो पर भी राजी हुई मोदी सरकार..
- Jantar Mantar Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP की और कौन सी मांगे अधूरी है…जिसने मोदी सरकार की उड़ा दी है नींद, जानिए
- Rahul Gandhi On Dharmendra Pradhan’s Resgination : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी का बड़ा बयान! बोले- ‘यह सिर्फ शुरुआत है, अब बदलना होगा पूरा.
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: CM Mohan Yadav Praises Dharmendra Pradhan After His Resignation
भोपाल
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm