CM Mohan Yadav Tour: सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल
सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल…CM Mohan Yadav Tour: CM Dr. Mohan Yadav will be involved in these big programs

CM Mohan Yadav Tour | Image Source | Mohan yadav X handle
- मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला में शामिल,
- 01.35 बजे एयरपोर्ट जबलपुर से मंडला के ग्राम टिकरवारा जाएंगे,
- लाड़ली बहनों के खातों में अप्रैल की किस्त 1250 राशि ट्रांसफर करेंगे,
भोपाल: CM Mohan Yadav Tour: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक दिवसीय दौरे पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका दिन की शुरुआत सुबह 10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला में शामिल होकर होगी।
CM Mohan Yadav Tour: कार्यशाला में मुख्यमंत्री वक्ताओं को संबोधित करेंगे और पार्टी की विचारधारा, जनसंपर्क के तरीके और जनजागरण अभियानों को लेकर मार्गदर्शन देंगे। कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद भी संबोधित करेंगे। इस कार्यशाला का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसकी श्रृंखला में प्रदेशभर में अंबेडकर जी के जीवन, विचार और राष्ट्रनिर्माण में योगदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
CM Mohan Yadav Tour: 12:00 बजे मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर, भोपाल से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 01:35 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा पहुंचेंगे, जहां लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत अप्रैल माह की ₹1250 की किस्त लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को भी राशि वितरित की जाएगी।
CM Mohan Yadav Tour: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित 1100 जोड़ो के सामूहिक विवाह समारोह में भी मुख्यमंत्री भाग लेंगे। 03:55 बजे वे पुनः जबलपुर पहुंचेंगे। 05:15 बजे नीमच आगमन के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 08:15 बजे वे नीमच से मंदसौर पहुंचेंगे, जहां एक अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ("मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम" सवाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल, जबलपुर, मंडला, नीमच और मंदसौर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें वक्ता कार्यशाला, लाभ वितरण और सामूहिक विवाह शामिल हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Mohan Yadav Tour: CM Dr. Mohan Yadav will be involved in these big programs
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am