BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MP Congress district presidents List: MP में बड़ा कमाल करने की तैयारी में कांग्रेस, 6 विधायकों, 10 पूर्व विधायकों, 4 महिलाओं, 2 अल्पसंख्यक नेता बनाए गए जिलाध्यक्ष

MP Congress district presidents List: कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और भतीजे प्रियव्रत सिंह समेत तमाम दिग्गजों …

MP Congress district presidents List

MP Congress district presidents List

Dr.Anil Shukla
Published: 16 Aug 2025 | 7:49 pmModified: 16 Aug 2025 | 7:49 pm
HIGHLIGHTS
  1. 6 विधायकों को जिलाध्यक्ष बनाया
  2. 18 जिलाध्यक्षों को रिपीट किया
  3. 28 सवर्ण, 23 ओबीसी, 8 एससी, 9 एसटी नेताओं को जिम्मेदारी

भोपाल: MP Congress district presidents List, कांग्रेस मध्यप्रदेश में बड़ा कमाल करने की तैयारी में नजर आ रही है। कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और भतीजे प्रियव्रत सिंह समेत तमाम दिग्गजों को जिलाध्यक्ष बनाकर सबको हैरत में डाल दिया है। ना सिर्फ जयवर्धन सिंह, प्रियव्रत सिंह बल्कि सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के मेंबर ओमकार सिंह मरकाम और 6 मौजूदा विधायकों को भी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर पार्टी के भीतर और बाहर वालों को चौंका दिया है।

कांग्रेस ने आखिरकार जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है। तकरीबन 2 महीने चली एक्सरसाइज़ के बाद एआईसीसी ने 71 जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं, जिनमें वो नाम भी हैं जो कभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदार थे। यानी कांग्रेस के बड़े चेहरे। फिलहाल कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की लिस्ट में 4 महिलाओं, 2 अल्पसंख्यक नेताओं, 6 मौजूदा विधायकों, 10 पूर्व विधायकों बतौर जिलाध्यक्ष काम करने का मौका दिया है।

6 विधायकों को जिलाध्यक्ष बनाया

MP Congress district presidents List, दरअसल, कांग्रेस ने 6 विधायकों को जिलाध्यक्ष बनाया है, उनमें सिलवानी से विधायक देवेंद्र पटेल को रायसेन, ओमकार सिंह मरकाम को डिंडौरी, सिद्धार्थ कुशावाहा को सतना ग्रामीण, राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह को गुना, तराना विधायक महेश परमार को उज्जैन ग्रामीण और बैहर विधायक संजय उईके को बालाघाट की जिम्मेदारी दी है। पूर्व विधायकों में मुकेश पटेल अलीराजपुर, इंदौर ग्रामीण के लिए विपिन वानखेड़े, नरसिंहपुर से सुनीता पटेल, प्रियव्रत सिंह राजगढ़ से, रतलाम ग्रामीण से हर्ष विजय गहलोत औऱ अलीराजपुर से मुकेश पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया है।

read more; Sai Cabinet Expansion Latest News: तय हुई मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख? इस विधायक को आया रायपुर से बुलावा? जानिए

18 जिलाध्यक्षों को रिपीट किया

कांग्रेस ने दो अल्पसंख्यक नेताओं को भी जिलाध्यक्ष बनाया है। सतना शहर से आरिफ इकबाल सिद्दिकी और पन्ना से अनीस खान को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों में से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, विदिशा, मुरैना ग्रामीण, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, सीहोर, विदिशा, झाबुआ, शाजापुर, मैहर, सीधी, अशोकनगर समेत 18 जिलाध्यक्षों को रिपीट किया है। कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के जरिए जातीय संतुलन बनाने की भी कोशिश की है।

28 सवर्ण, 23 ओबीसी, 8 एससी, 9 एसटी नेताओं को जिम्मेदारी

कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों में से 28 सवर्ण नेताओं को जिम्मेदारी दी है, जबकि 23 ओबीसी, 8 एससी, 9 एसटी और एक जैन समाज के नेता को मिलाकर 3 माइनॉरिटी वर्ग के नेताओं को कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं जीतू पटवारी की नयी टीम में तकरीबन 95 फीसदी जिलाध्यक्ष 50 बरस के आस पास के हैं। फिलहाल बीजेपी कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर चुटकी ले रही है।

कांग्रेस ने अपने तेवर साफ कर दिए हैं कि इस बार पार्टी सत्ता परिवर्तन करके ही दम लेगी, लेकिन सवाल तो ये भी खड़ा हो रहा है कि जीतू पटवारी के बराबर राजनैतिक कद और अनुभव रखने वाले जयवर्धन सिंह, प्रियव्रत सिंह, ओमकार सिंह मरकाम सरीखे दिग्गज पटवारी की लीडरशिप में काम कर पाएंगे भी या नहीं।

read more: कोलकाता बंदरगाह ने खिदिरपुर डॉक पर पहले पीपीपी टर्मिनल का उद्घाटन किया

read more:  कजाकिस्तान में एशियाई चैंपियनशिप के लिए शीर्ष भारतीय निशानेबाज तैयार

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: जवाब: एआईसीसी ने संगठन सृजन अभियान के तहत 71 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Congress is preparing to do something big in MP, 6 MLAs, 10 former MLAs, 4 women, 2 minority leaders have been made district presidents

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm