BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Dhan Kharid Registration 2026-27 Online: समर्थन मूल्य में धान खरीदी को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सभी जिलों के कलेक्टरों को जारी किया नया निर्देश

Dhan Kharid Registration 2026-27 Online: समर्थन मूल्य में धान खरीदी को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सभी जिलों के कलेक्टरों को जारी किया नया निर्देश

Dhan Kharid Registration 2026-27 Online: समर्थन मूल्य में धान खरीदी को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सभी जिलों के कलेक्टरों को जारी किया नया निर्देश / Image: AI Generated

Dhan Kharid Registration 2026-27 Online: समर्थन मूल्य में धान खरीदी को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सभी जिलों के कलेक्टरों को जारी किया नया निर्देश / Image: AI Generated

Deepak Dilliwar
Published: 15 Sept 2026 | 9:44 amModified: 15 Sept 2026 | 9:45 am
HIGHLIGHTS
  1. समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से शुरू होगा
  2. किसानों को पंजीयन कराने के लिए 10 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया
  3. प्रदेश में 1100 से अधिक पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं

भोपाल: Dhan Kharid Registration 2026-27 Online खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये किसान पंजीयन प्रक्रिया का निर्धारण कर दिया गया है। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन 15 सितम्बर से शुरू हो रहा है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने बताया है कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। प्रदेश में 1100 से अधिक पंजीयन केन्द्र बनाये गये हैं।

पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था

Dhan Kharid Registration 2026-27 Online पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर और सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर की गई है।

पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था

पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है। प्रति पंजीयन के लिये 50 रुपए से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज़ एवं किसान के आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा। सिकमी/बटाईदार/कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन सहकारी संस्था ‌द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। इस श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।

उपार्जित फसल के भुगतान हेतु बैंक खाता

किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान करने में किसी कारण से समस्या उत्पन्न होने पर किसान ‌द्वारा पंजीयन में उपलब्ध कराये गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा। किसान पंजीयन के समय किसान को बैंक खाता नंबर और IFSC कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। अक्रियाशील बैंक खाते, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम, बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे। पंजीयन व्यवस्था में बेहतर सेवा प्राप्त करने के लिए यह जरूरी होगा कि किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाइल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें।

सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि जिला और तहसील स्तर पर स्थापित आधार पंजीयन केन्द्रों को क्रियाशील रखा जाए जिससे किसान वहां जाकर आसानी से अपना मोबाइल नंबर एवं बायोमेट्रिक अपडेट करा सके। इस कार्य के लिए पोस्ट ऑफिस में संचालित आधार सुविधा केन्द्र का भी उपयोग किया जा सकता है। आधार नंबर से बैंक खाता लिंक कराने के लिए बैंकों के साथ भी समन्वय आवश्यक होगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते के सत्यापन के लिये पंजीयन के दौरान ही 1 रुपए का ट्रांजेक्शन मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम द्वारा ई-उपार्जन/जेआईटी पोर्टल के माध्यम से कराया जाएगा।

आधार नंबर का वेरिफिकेशन

पंजीयन कराने और फसल बेचने के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। वेरीफिकेशन आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जा सकेगा। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा जबकि किसान के भू-अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। भू-अभिलेख और आधार कार्ड में दर्ज नाम में विसंगति होने पर पंजीयन का सत्यापन तहसील कार्यालय से कराया जाएगा। सत्यापन होने की स्थिति में ही उक्त पंजीयन मान्य होगा।

किसानों को करें एसएमएस

विगत रबी एवं खरीफ के पंजीयन में जिन किसानों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं, उन्हें एसएमएस से सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। गांव में डोडी पिटवाकर ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर पंजीयन सूचना प्रदर्शित कराने तथा समिति/ मंडी स्तर पर बैनर लगवाने के निर्देश भी दिये गये हैं। किसान पंजीयन की सभी प्रक्रियाएँ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा बेचने के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर 2026 से शुरू होगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Dhan Kharid Registration 2026-27 Online: GOVT Issues Guidelines for Dhan Kharidi

शहर की खबरें
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am