Stock Market Today: शेयर बाजार में आज किसकी लगेगी लॉटरी? गिफ्ट निफ्टी ने बताया बाजार का मूड, KEC समेत इन शेयरों में बन सकता है मौका

Stock Market Today: आज घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ शुरुआत की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी के हरे निशान में रहने से निफ्टी 23,650 तक पहुंच सकता है। KEC इंटरनेशनल और सोलर इंडस्ट्रीज को नए ऑर्डर मिले हैं, जबकि HDFC बैंक और फार्मा कंपनियों से जुड़ी USFDA जांच समेत अहम खबरें नजर में रहेंगी।

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज किसकी लगेगी लॉटरी? गिफ्ट निफ्टी ने बताया बाजार का मूड, KEC समेत इन शेयरों में बन सकता है मौका

(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 15, 2026 / 08:59 am IST
Published Date: September 15, 2026 8:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • GIFT Nifty हरे निशान में, बाजार की तेज शुरुआत के संकेत।
  • KEC International को ₹1,303 करोड़ के नए ऑर्डर मिले।
  • Solar Industries ने ₹12,951 करोड़ की बड़ी डील की।

नई दिल्ली: Stock Market Today in India: कल सोमवार को शेयर बाजार बंद रहने के बाद आज मंगलवार को एक बार फिर ट्रेडिंग शुरू होगी। शुरुआती संकेत बाजार (Stock Market Today) के लिए पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे गिफ्ट निफ्टी 0.36% की तेजी के साथ 23,529 के स्तर पर कारोबर करता दिखा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर निफ्टी 23,500 के ऊपर मजबूती बनाए रखता है तो 23,650 तक पुलबैक देखने को मिल सकता है। वहीं कमजोरी आने पर 23,230 से 23,500 के बीच कंसोलिडेशन हो सकता है।

KEC, Solar Industries और HDFC Bank की खबरें

KEC International को भारत, मिडिल ईस्ट और अमेरिका में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स के लिए कुल 1,303 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। Solar Industries India की सब्सिडियरी ने Omnia Holdings के सभी बकाया शेयर करीब 1.355 अरब डॉलर यानी 12,951 करोड़ रुपये में खरीदने का समझौता किया है। HDFC Bank के बोर्ड ने MD और CEO पद के लिए दो उम्मीदवारों के नाम और वेतन प्रस्ताव को मंजूरी दी है। नियुक्ति RBI की मंजूरी के बाद तीन साल के लिए होगी।

इन कंपनियों से भी आए अहम अपडेट

Cochin Shipyard ने BRICS Summit 2026 के दौरान Drydocks World Dubai के साथ जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट किया है। TVS Motor ने श्रीलंका में Apache बाइक रेंज का विस्तार किया है। Raymond की एयरोस्पेस सब्सिडियरी को 300 से ज्यादा पार्ट नंबर वाले नए ऑर्डर मिले हैं, जिससे सालाना करीब 33 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। Greenply Industries ने अपनी JV कंपनी Greenply Samet के कैपिटल रिस्ट्रक्चरिंग की जानकारी दी है।

Pharma Stocks में USFDA से जुड़े अपडेट

Dr Reddy’s Laboratories की मैक्सिको स्थित API यूनिट का USFDA निरीक्षण पूरा हुआ, जिसमें दो ऑब्जर्वेशन जारी किए गए। दूसरी ओर, Aurobindo Pharma की आंध्र प्रदेश स्थित API यूनिट के निरीक्षण में कोई कमी नहीं मिली। Jubilant Pharmova की स्पोकेन फैसिलिटी को USFDA ने VAI कैटेगरी में रखा है। Sun Pharma की अमेरिकी सब्सिडियरी कंपनियों ने जेनेरिक दवाओं की कीमतों से जुड़े एक मुकदमे में गोपनीय रकम पर समझौता किया है।

HDFC Life और Nova Iron & Steel पर नजर

HDFC Life को GST से जुड़ा 3,365.15 करोड़ रुपये का डिमांड ऑर्डर मिला है, जिसमें ब्याज और पेनल्टी भी शामिल हैं। Nova Iron & Steel के तिमाही नतीजे कमजोर रहे। कंपनी का मुनाफा 61.1% घटकर 0.86 करोड़ रुपये रह गया, जबकि राजस्व 40.3% गिरकर 67.5 करोड़ रुपये पर आ गया। ऐसे में मंगलवार के कारोबार में इन सभी शेयरों (Stock Market Today) पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।