Petrol Diesel Price Today 15 September 2026: पेट्रोल 13 और डीजल 17 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, त्योहारी सीजन में आम जनता को फिर लगा जोर का झटका, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today 15 September 2026: पेट्रोल 13 और डीजल 17 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, त्योहारी सीजन में आम जनता को फिर लगा जोर का झटका, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today 15 September 2026: पेट्रोल 13 और डीजल 17 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, त्योहारी सीजन में आम जनता को फिर लगा जोर का झटका, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today 15 September 2026: पेट्रोल 13 और डीजल 17 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, त्योहारी सीजन में आम जनता को फिर लगा जोर का झटका, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट / Image: AI Generated

Modified Date: September 15, 2026 / 09:10 am IST
Published Date: September 15, 2026 9:04 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल की कीमत में ₹4.42 और डीजल में ₹6.10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • 10 से 15 सितंबर के बीच पेट्रोल ₹12.49 और डीजल ₹16.75 प्रति लीटर महंगा
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते बढ़े दाम

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 15 September 2026:  पहले ही ताबड़तोड़ महंगाई झेल रही आम जनता को देश की सरकार एक के बाद एक जोर का झटका दे रही है। दैनिक उपभोग से लेकर जरूरी सामानों की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है। महंगाई बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पेट्रोल-डीजल की कीमत में रोजाना हो रही बढ़ोतरी है। इसी कड़ी में सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। त्योहारी सीजन में सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए किसी झटके से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कितना इजाफा हुआ है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर बढ़ोतरी

Petrol Diesel Price Today 15 September 2026: मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4.42 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। जबकि ​डीजल के रेट में 6.10 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। कीमत बढ़ने के बाद यहां पेट्रोल 380.24 प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल का रेट 403.32 से बढ़कर 409.42 प्रति लीटर हो गया है। कीमतों में इजाफा किए जाने को लेकर सरकार ने हवाला देते हुए कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय तेल बाज़ार में ​कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के चलते ये फैसला लिया गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में हुआ इजाफा

बता दें कि सोमवार को वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में 2% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई और दोनों प्रमुख बेंचमार्क $100 प्रति बैरल से ऊपर ट्रेड कर रहे थे, क्योंकि मध्य पूर्व में शिपिंग और सऊदी एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की नई लहर ने सप्लाई को लेकर चिंताएँ बढ़ा दी थीं। सुबह 11:39 बजे ET (1539 GMT) तक ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स $2.72 या 2.6% बढ़कर $107.33 प्रति बैरल पर पहुँच गए थे। US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड की कीमत $2.51 या 2.5% बढ़कर $102.56 हो गई, जिससे यह कॉन्ट्रैक्ट 19 मई के बाद अपनी सबसे ऊंची क्लोजिंग की ओर बढ़ रहा है।

5 दिन में पेट्रोल 13 और डीजल 17 रुपए प्रति लीटर महंगा

बात करें पिछले 5 दिनों में पेट्रोल-डीजल की रेट में हुए बदलाव की तो 10 से 15 सितंबर के बीच पेट्रोल के दाम में 12.49 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं, डीजल के रेट में 16.75 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। यानी पिछले पांच दिनों 4 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। अगर ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो फिर से ईंधन के दाम ऑल टाइम हाई तक पहुंच सकता है।

तारीख पेट्रोल (PKR/लीटर) बदलाव डीजल/HSD (PKR/लीटर) बदलाव
10 सितंबर ₹367.75 +₹3.40 ₹392.67 +₹6.72
11 सितंबर ₹370.80 +₹3.05 ₹398.04 +₹5.37
12 सितंबर ₹375.82 +₹5.02 ₹403.32 +₹5.28
13 सितंबर ₹375.82 कोई बदलाव नहीं ₹403.32 कोई बदलाव नहीं
14 सितंबर ₹375.82 कोई बदलाव नहीं ₹403.32 कोई बदलाव नहीं
15 सितंबर ₹380.24 +₹4.42 ₹409.42 +₹6.10

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"