BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Face To Face Madhya Pradesh: ‘कांग्रेस में कितने ठेकेदार’.. बीजेपी का नया वार! क्या Congress की विचारधारा पर हावी है वैमपंथी ..?

Face To Face Madhya Pradesh: ‘कांग्रेस में कितने ठेकेदार’.. बीजेपी का नया वार! क्या Congress की विचारधारा पर हावी है वैमपंथी ..?

Face To Face Madhya Pradesh

Face To Face Madhya Pradesh

Bhavna Sahu
Published: 09 Oct 2024 | 9:06 pmModified: 09 Oct 2024 | 9:06 pm

Face To Face Madhya Pradesh: भोपाल। हरियाणा के चुनावी नतीजों को आए 24 घंटे से भी ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। मगर सियासी घमासान थमने की जगह और तेज हो गया है। अब बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रदेशों के बड़े नेताओं के नाम गिनाते हुए कहा है कि इन्हें ठेके पर राज्य दे दिए गए हैं। यानी कांग्रेस फ्रेंचाइजी सेटअप पर चल रही है। ये भी आरोप लगा है कि, वामपंथी माइंडसेट वाले लोगों ने एक तरह से पार्टी नेतृत्व को हाईजैक कर रखा है । बीजेपी के आरोप कितने सही है और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करने का अधिकार क्या बीजेपी के पास है?

Read More: MP MD Drugs Case Update: एमडी ड्रग मामले में बड़ा एक्शन.. गोडाउन मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच में सामने आई ये बात 

अतिआत्मविश्वास, अहंकार और सहयोगियों से दूरी कांग्रेस की हरियाणा में हार की वजह बनी है। ये आरोप कांग्रेस के अपनों ने लगाया है। अब राजनीति में कांग्रेस की धुर विरोधी बीजेपी भला कहां पीछे रहने वाली थी। बीजेपी ने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस फ्रेंचाइज़ी सिस्टम पर चल रही है और इसको चलने वाले झोलाछाप वामपंथी है। जाहिर है अपनों के साथ बीजेपी के ये बयान कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Read More: CM Mohan Yadav Statement: 'बंद हो जाएगी लाडली बहना योजना..' UBT नेता संजय राउत के बयान पर सीएम मोहन यादव ने किया पलटवार, कहा - 500 साल.. 

हरियाणा में कांग्रेस को जीत की बड़ी उम्मीद थी। ठीक वैसी ही जीत जैसे मध्यप्रदेश के चुनावों के पहले कांग्रेस को थी। खासकर कांग्रेस के पक्ष में जिस तरह से ओपीनियन पोल के नतीजे दिए थे। कांग्रेस भी उन नतीजों के जरिए सातवें आसमान पर थी। लेकिन, जब ईवीएम खुली तब कांग्रेस को सच्चाई का आभास हुआ। हार के कारणों पर जब मंथन हुआ तो पार्टी के भीतर से ही ये आरोप लगने लगे कि मनमाने तरीके से टिकट बांटे गए ना आलाकमान के सर्वे का मान रखा गया ना ही मध्यप्रदेश के जमीनी नेताओं की सुनी गई।

Read More: MP Drugs Case: राजधानी में कांग्रेस नेताओं ने बीच सड़क पर लगाया ड्रग्स का ठेला, जानिए क्यों कर रहे ऐसा अनोखा प्रदर्शन

कांग्रेस में फ्रेंचाइज़ी सिस्टम का कल्चर पुराना है। मध्यप्रदेश में तो एक जमाने में शुक्ल बंधुओं का दौर था, उसके बाद अर्जुन सिंह का युग आया। फिर दिग्विजय सिंह और कुछ महीनों पहले तक बिना कमलनाथ की मंजूरी के कांग्रेस में एक पत्ता भी नहीं हिलता था। कांग्रेस कहती तो है कि उनकी पार्टी संगठन और कार्यकर्ता बेस्ड है, लेकिन इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के चुभते सवाल और बीजेपी के बयानों के बाद अब ये सवाल बड़ा मौजूं हो गया है कि कांग्रेस में कितने ठेकेदार?

https://youtu.be/IzwSgDPP3R8

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Face To Face Madhya Pradesh

शहर की खबरें
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

01 Oct 2026 | 4:38 pm
CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

01 Oct 2026 | 4:32 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

01 Oct 2026 | 4:27 pm
Judge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |

Judge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |

01 Oct 2026 | 4:20 pm