Face To Face Madhya Pradesh: मीटिंग में रो पड़े कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी! बैठक से नदारत रहे बड़े और दिग्गज नेता
Face To Face Madhya Pradesh: मीटिंग में रो पड़े कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी! बैठक से नदारत रहे बड़े और दिग्गज नेता

Face To Face Madhya Pradesh
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: जीतू पटवारी के लिए बीजेपी से लड़ना जितना मुश्किल है। शायद उससे ज्यादा मुश्किलात अपने सीनियर नेताओं से तालमेल बैठाने में है। पटवारी अध्यक्षीय कार्यकाल में पहली बार एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें पार्टी के केंद्रीय प्रतिनिधि ने भी शिरकत की पर इसी बैठक में बड़े नेताओं ने शामिल होना गंवारा नहीं किया। जाहिर तौर पर पटवारी की कप्तानी उन्हें पच नहीं रही है। अब सवाल ये है कि जब खुद ही पार्टी अंदरुनी तौर पर इस कदर बंटी हुई हो तो सत्तारूढ़ दल से आखिर वो कैसे लड़ पाएगी?
MP कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के मेंबर बंद कमरे में कांग्रेस की मजबूती पर चर्चा कर रहे थे,उधर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कमेटी की नियुक्तियों के खिलाफ ही नाराज़ कांग्रेसी नारेबाजी कर रहे थे। बैठक के अंदर कांग्रेस के दिग्गजों की गैरमौजूदगी को लेकर बाकी सदस्यों में सनसनी थी। तमाम सदस्य ये जानना चाह रहे थे कि (ग्राफिक्स इन) कमलनाथ,दिग्विजय सिंह,उमंग सिंघार,अजय सिंह राहुल,अरुण यादव,डॉ गोविंद सिंह,कमलेश्वर पटेल,नकुलनाथ,फूल सिंह बरैया,शोभा ओझा,आरिफ मसूद,तरुण भनोट,प्रवीण पाठक,सत्यपाल सिंह सिकरवार,मीनाक्षी नटराजन (ग्राफिक्स आउट) सरीखे दिग्गज कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण कमेटी की बैठक से क्यों गैरहाजिर रहे, जाहिर है इन्हीं सवालों का जवाब देते वक्त बैठक के भीतर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भावुक हो गए। हालांकि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि कार्यकारिणी की नियुक्तियों को लेकर अब कोई नाराज़गी नहीं है। बड़े नेताओं ने बैठक में शामिल नहीं होने का स्पष्टिकऱण उन्हें पहले ही दे दिया है।
जाहिर है कांग्रेस अपनी गुटबाजी छिपाने की पूरी कोशिश करेगी। बैठक से बाहर निकले हर नेता ने ये कहा कि फिलहाल कांग्रेस में ऑल इज़ वेल है। नयी कांग्रेस दम खम के साथ काम करेगी। गांव-गांव में मोहल्ला कमेटियां बनेंगी। हर 40 घरों पर कांग्रेस के एक कमिटेड कार्यकर्ता तैनात रहेगा, लेकिन क्या वाकई कांग्रेस जो दिखा रही है वो सच है, क्योंकि दर्जनभर बड़े नेताओं का एक साथ पार्टी की सबसे बड़ी में बैठक में ना पहुंचना कांग्रेस की सियासी सेहत के लिए ठीक संकेत नहीं है। फिलहाल कांग्रेस की गुटबाजी पर बीजेपी चुटकी ले रही है।
Face To Face Madhya Pradesh: ये कोई पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस की बैठकों में बड़े नेताओं ने अपने सियासी वजूद का एहसास पार्टी को ना कराया हो, लेकिन उमंग सिंघार,अजय सिंह,गोविंद सिंह,फूल सिंह बरैया,कमलेश्वर पटेल,तरुण भनोट सरीखे नेताओं ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को इशारों में ही खुली चुनौती दे दी है। फिलहाल पीसीसी चीफ के सामने ना सिर्फ बीजेपी बड़ी चुनौती के तौर पर है बल्कि खुद अपने भी पटवारी के सामने कम चुनौती नहीं हैं।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Web Title: Face to Face Madhya Pradesh: Congress President Jitu Patwari cried in the meeting! Big and veteran leaders were absent from the meeting
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am