Face To Face Madhya Pradesh: दलित Vs दबंग..मौत पर विवाद सारा..चढ़ा सियासी पारा! क्या ये दलित प्रताड़ना का मामला है या आपसी विवाद का ?
Face To Face Madhya Pradesh: दलित Vs दबंग..मौत पर विवाद सारा..चढ़ा सियासी पारा! क्या ये दलित प्रताड़ना का मामला है या आपसी विवाद का ?

Face To Face Madhya Pradesh। Image Credit: IBC24
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश की राजनीति आज एक बार फिर दलित प्रताड़ना के इर्द-गिर्द घूमती दिखीकुछ दिनों पहले दलित युवक के कथित उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस आक्रामक रही । अब फिर एक मामले पर कांग्रेस ने शोर मचाया है और सरकार को सीधे तौर पर आरोपित किया है। क्या ये वाकई लॉ एंड ऑर्डर की खामी का नतीजा है या केवल दलित एंगल लाकर मामले को सियासी रंग देने की कोशिश है और सवाल ये भी कि इस कोशिश में कितनी कामयाब हुई है कांग्रेस?
शिवपुरी में एक दलित किसान की सरपंच और उसके बेटों ने पीट-पीट के मार डाला। फिर राजगढ़ के तलेन थाना क्षेत्र में रहने वाले एक दलित युवक की मौत और अब बीती रात परिजनों ने शव को थाने में रखकर जमकर हंगामा किया और न्याय की मांग की परिजनों का कहना है कि मजदूरी को लेकर मृतक युवक राहुल का गांव के दो लोगों राकेश और अर्जुन पाटीदार से विवाद हुआ था, विवाद के बाद दोनों ने उसे पीटा और जब अपनी शिकायत लेकर पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने भी उसे पीट दिया। घटना के बाद गुरुवार को राहुल के पेट में अचानक दर्द हुआ और बाद में शाजापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Face To Face Madhya Pradesh: वहीं मामले में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि, BJP सरकार में दलित, आदिवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। पूर्व PCC चीफ अरुण यादव ने कहा कि, FIR के लिए परिजनों को धरने पर बैठना पड़ रहा है। वहीं बीजेपी ने मामले में सफाई देते हुए कहा है कि मोहन सरकार में अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। विपक्ष जहां सीधे इसके लिए पुलिस को जिम्मेदार बता रही है और सरकार पर सवाल खड़े कर रही है तो वहीं मौत से पहले दलित युवक का वीडियो पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है । अब सवाल ये हैं कि जिनके उपर कानून वय्वस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी है जब वहीं आरोपों के कठघरे में खड़े होंगे तो आम आदमी क्या करें और न्याय की गुहार किससे लगाए।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Face to Face Madhya Pradesh: Dalit vs Dabangg..all the controversy over death..political heat rises! Is this a case of Dalit harassment or mutual dispute?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm