Face To Face MP: खाद या गले की फांस? टूटी उम्मीदें..उखड़ी सांस… खाद पर सियासत ज्यादा पर समाधान कहीं क्यों नहीं ?
Face To Face MP: खाद या गले की फांस? टूटी उम्मीदें..उखड़ी सांस… खाद पर सियासत ज्यादा पर समाधान कहीं क्यों नहीं ?

Face To Face MP:
भोपाल। Face To Face MP: बुवाई के इस एक महीने के सीजन में हमने जिसे अन्नदाता का दर्जा दिया है..उससे जुड़ी कैसी ख़बरें सुनी और देखी किसानों का खाद के लिए सुबह चार बजे से लाइन में लग जाना, खाद का थानों में मिलना, खाद के लिए डीएम का टोकन सिस्टम, खाद की कालाबाजारी, 1350 रुपये वाली खाद का 1600 रुपये में मिलना और बुवाई सीजन खत्म होते-होते खाद की किल्लत से गुना में एक किसान की मौत से पहले का लाइव वीडियो देखा, जिसमें वो बता रहा है कि खाद की कालाबाजरी से वो परेशान है। सरकार का पक्ष आया कि वो बीमार था और शराब का आदि था। लेकिन मौत से पहले वो ऐसी बात कह रहा था जिसका प्रमाण कई जिलों में देखने को मिला। एक फैक्ट निकला एमपी में 7 लाख मीट्रिक टन डीएपी की ज़रुरत है लेकिन इसका महज 20 फीसदी ही है। तो क्या ये कमी नहीं है। जब सरकारे हमें सिलेंडरो की लंबी-लंबी लाइनों से निजात दिला सकती है तो हमारे अन्नदाताओं को कब डीएपी की समस्या से कब निजात दिला पाएगी।
मध्य प्रदेश में खाद के लिए परेशान किसानों का सब्र टूट रहा है। गुना के झागर गांव में एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाकर फेसबुक में डाला और प्रशासन पर खाद की कालाबाजारी के संगीन आरोप लगाए। मामला किसानों का है तो राजनीति लाजमी है। एक ओर कांग्रेस व्यवस्था पर सवाल उठा रही तो दूसरी ओर भाजपा, कांग्रेस को ही कठघरे में खड़ा करने की कोशिश में है।
Face To Face MP: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो से किसानों का गुस्सा भड़का हुआ है। लेकिन शासन-प्रशासन आरोपों को खारिज कर रहा है। गुना कलेक्टर के अनुसार किसान भगवत सड़क हादसे के बाद लगातार बीमार था और उसे शराब पीने की लत भी थी। उनकी माने तो झागर सेवा सहकारी समिति में 24.8 मीट्रिक टन DAP उपलब्ध है। मौत से पहले एक किसान का बयान और इस बयान के वायरल होने के बाद प्रशासन का दावा दोनों जनता के सामने है। सवाल है कि सच क्या है? क्या वाकई एमपी में खाद को लेकर कोई परेशानी नहीं है? यदि शासन प्रशासन के दावे को सही मान लें तो फिर किसान ने खुदकुशी क्यों की? आखिर मौत से पहले उसे झूठा आरोप लगाने की क्या जरूरत पड़ी?
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Face to Face MP: Fertilizer or a noose around the neck? Broken hopes... breathless... why is there more politics on fertilizer but no solution?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm