BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Face To Face MP: शीत सत्र..हंगामा सर्वत्र! विपक्ष के तीखे वार..सरकार कितनी तैयार? क्या संसद की तरह विधानसभा का सत्र भी हंगामेदार रहने वाला है

Face To Face MP: शीत सत्र..हंगामा सर्वत्र! विपक्ष के तीखे वार..सरकार कितनी तैयार? क्या संसद की तरह विधानसभा का सत्र भी हंगामेदार रहने वाला है

Face To Face MP। Image Credit: IBC24

Face To Face MP। Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 16 Dec 2024 | 11:01 pmModified: 16 Dec 2024 | 11:01 pm

भोपाल। Face To Face MP: मध्यप्रदेश में शीत सत्र का आगाज हंगामेदार रहा । सदन से सड़क तक विपक्षी शोर सुनाई पड़ा । घेराव का दांव, खाद पर वॉकआउट, सदन के बाहर प्रदर्शन पहले दिन की हाईलाइट्स कुछ ऐसी ही थी। विपक्ष ने पहले ही दिन अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए हैं। जन मुद्दों की नब्ज पकड़ने और उनके जरिए सरकार को घेरने की ये कोशिश रंग लाएगी या सत्तारूढ़ दल की तगड़ी घेरेबंदी के आगे सारे पैंतरे नाकाम होंगे। ये देखना अब दिलचस्प हो गया है।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और विधानसभा घेराव करने निकले, लेकिन विधानसभा घेराव में सबकुछ मंच तक ही सिमट कर रह गया। मंच से भाषण के बाद नेताओं ने खुद की गिरफ्तारी की घोषणा की न लाठीचार्ज हुआ न पानी कौ तेज बौछार और न ही बेरिकेड्स पर पुलिस से झूमाझटकी की पारंपरिक तस्वीरें दिखाई दी।

Read More: CG Ki Baat: शीत सत्र..हंगामा सर्वत्र! विपक्ष का अटैक..सरकार का डिफेंस, धान खरीदी से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेर पाया विपक्ष 

दरअसल, विधानसभा के पहले दिन कांग्रेस की रणनीति सदन के बाहर संगठन के जरिए तो सदन के अंदर विधायकों के मार्फत सरकार को घेरने की रणनीति थी। कांग्रेस इसमें कितना कामयाब रहा ये तो वहीं जाने क्योंकि सत्र का पहला दिन होने के कारण विधायक विधानसभा में ही फंस गए और बड़े नेता कार्यकर्ताओं के जुटने का इंतजार करते रहे। बड़े नेता के तौर पर सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंच पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं में जोश भरा जिसके बाद धीरे धीरे कार्यकर्ताओं की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी भी हुई लेकिन दिग्विजय सिंह के मौजूद न रहने से भी सवाल तो उठे ही इससे पहले खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई कांग्रेस विधायक खाद की बोरियां लेकर विधानसभा पहुंचे..इसके अलावा सदन के भीतर भी खाद में कमी का मुद्दा उठाया जिस पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कांग्रेस ने वॉकआऊट भी किया। इसके बाद कांग्रेस के धरनास्थल पर थोड़ी गहमागहमी बढ़ी लेकिन वो असर नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

Read More: CG health services: शहरी गरीबों को मिलेंगी निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए 55.58 करोड़ रुपए

 Face To Face MP: विधानसभा सत्र का पहला दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देकर स्थगित करना पिछले कई सालों से एक अघोषित नियम बन चुका है। शीतकालीन सत्र में ऐसा नहीं हुआ, कार्यमंत्रणा की बैठक के दौरान ही सरकार और विपक्ष के बीच कार्यवाही चलने को लेकर सहमति बनी जिसका नतीजा ये रहा कि दो नए विधायकों ने शपथ ली और प्रश्नकाल के दौरान दो सवालों पर चर्चा हुई ।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Face to Face MP: Winter session.. uproar everywhere! Sharp attacks from the opposition.. how prepared is the government? Is the session of the Vidhan Sabha also going to be uproarious like the Parliament session?

शहर की खबरें
CG News: Chhattisgarh के अस्पताल में बड़ी लापरवाही! मां और नवजात शिशु की मौत से मचा हड़कंप |

CG News: Chhattisgarh के अस्पताल में बड़ी लापरवाही! मां और नवजात शिशु की मौत से मचा हड़कंप |

01 Oct 2026 | 2:51 pm
Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?

Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?

01 Oct 2026 | 2:43 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am