BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

दहेज के रूप में 50,000 रुपये और नहीं लाने पर विवाहिता को शौचालय जाने से रोका, मामला दर्ज

दहेज के रूप में 50,000 रुपये और नहीं लाने पर विवाहिता को शौचालय जाने से रोका, मामला दर्ज

दहेज के रूप में 50,000 रुपये और नहीं लाने पर विवाहिता को शौचालय जाने से रोका, मामला दर्ज
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 2:58 pmModified: 01 Oct 2026 | 2:58 pm

भदोही (उप्र), एक अक्टूबर (भाषा) भदोही की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के रूप में 50 हजार रुपये और नहीं लाने पर घर के शौचालय को बंद करके उसे इसका इस्तेमाल करने से रोक दिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कहा कि रोशन तारा इलाके की निवासी शबनम की शिकायत के आधार पर बुधवार को सिटी कोतवाली थाने में उसके ससुर बुनियाद, देवर इलियास और नन्हकू, तथा दो ननदों (सना और रेहाना) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

त्यागी ने कहा,“महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने सितंबर के पहले सप्ताह में उसके पिता से 50,000 रुपये की मांग की थी, जिसे देने से उन्होंने मना कर दिया था।”

शिकायत के अनुसार, 27 सितंबर की सुबह लगभग 20 वर्षीय शबनम जब शौचालय इस्तेमाल करने गई, तो उसने पाया कि उसका दरवाजा बंद था।

जब उसने ससुराल वालों से दरवाजा खोलने को कहा और खुद खोलने की कोशिश की, तो उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता ने शिकायत में कहा कि ससुराल वालों ने उससे कहा कि पिता से 50,000 रुपये मांगकर लाने के बाद ही उसे टॉयलेट का इस्तेमाल करने दिया जाएगा।

पुलिस ने कहा, ‘‘शबनम ने हमें बताया कि जब उसने बंद शौचालय खोलने की कोशिश की, तो ससुर समेत अन्य ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसको लात-घूंसे से मारा।’’ आरोप है कि उसे शौचालय इस्तेमाल करने के लिए पड़ोसी के घर जाना पड़ा।

उसकी शिकायत के अनुसार, जब परिवार के दूसरे सदस्यों को शौचालय की जरूरत होती थी तो उसे खोल दिया जाता था और बाद में फिर से बंद कर दिया जाता था।

त्यागी ने बताया कि शबनम के पति इम्तियाज भी शौचालय नहीं खुलवा पाए क्योंकि उन्हें कथित तौर पर अपने पिता और बड़े भाइयों से डर लगता था। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

त्यागी ने कहा कि सिटी कोतवाली के निरीक्षक को इस मामले में जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

भाषा सं जफर मनीषा संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: दहेज के रूप में 50,000 रुपये और नहीं लाने पर विवाहिता को शौचालय जाने से रोका, मामला दर्ज

People also search for:UP toilet dowry FIR
शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm