BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Farhan Khan Encounter: टीआईटी कॉलेज ब्लैकमेलिंग केस में नया ट्विस्ट! आरोपी फरहान के शॉर्ट एनकाउंटर पर सवाल, कोर्ट ने कह दी ये बड़ी बात

Farhan Khan Encounter: टीआईटी कॉलेज ब्लैकमेलिंग केस में नया ट्विस्ट! आरोपी फरहान के शॉर्ट एनकाउंटर पर सवाल, कोर्ट ने कह दी ये बड़ी बात

Farhan Khan Encounter | Image Source | IBC24

Farhan Khan Encounter | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 03 Jul 2025 | 8:06 pmModified: 03 Jul 2025 | 8:06 pm
HIGHLIGHTS
  1. भोपाल टीआईटी कॉलेज ब्लैकमेलिंग केस,
  2. आरोपी फरहान के शॉर्ट एनकाउंटर पर उठे सवाल,
  3. कोर्ट ने मेडिकल जांच के दिए आदेश,

भोपाल: Farhan Khan Encounter:  राजधानी के चर्चित टीआईटी कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग मामले में अब पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। मुख्य आरोपी फरहान खान के कथित शॉर्ट एनकाउंटर को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, जिस पर अब अदालत ने गंभीर रुख अपनाया है। फरहान के वकील द्वारा दर्ज की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस मामले की फोरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच गांधी मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन और मेडिको लीगल इंस्टीट्यूट द्वारा की जाएगी।

Read More : Barmer News: बस में अकेली सफर कर रही युवती से छेड़छाड़! कंडक्टर और ड्राइवर ने किए अश्लील इशारे, वीडियो दिखाने की कोशिश, अब दोनों सलाखों के पीछे

Farhan Khan Encounter:  घटना 3 मई की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरहान को अशोका गार्डन थाना पुलिस बिलकिसगंज की ओर ले जा रही थी। रास्ते में रातीबड़ थाना क्षेत्र के सरवर गांव में फरहान ने पेशाब जाने की बात कही। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान फरहान ने मौके का फायदा उठाकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीनने की कोशिश की। छीना-झपटी में गोली चल गई, जो सीधे फरहान के पैर में जा लगी। हालांकि फरहान के वकील ने इस घटना को पुलिस की सोची-समझी साजिश बताया है। उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए इसे फर्ज़ी एनकाउंटर बताया और मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की।

Read More : Kharora Murder Case: बहन के प्यार में आशिक बन गया भाई, पर नाबालिग किसी और से करती थी बात, एकतरफा प्रेम में हैवान ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Farhan Khan Encounter:  वकील का कहना है कि पुलिस आरोपी को थर्ड डिग्री देने या दबाव बनाने की नीयत से ले गई थी, और गोली मारने की घटना पहले से नियोजित थी। सीजेएम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि फरहान के एनकाउंटर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके लिए फोरेंसिक मेडिसिन और मेडिको लीगल इंस्टीट्यूट, गांधी मेडिकल कॉलेज को जांच सौंपी गई है जिससे यह पता चल सके कि गोली कितनी दूरी से और किस एंगल से चली थी।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह घटना 3 मई को हुई थी जब पुलिस आरोपी फरहान को पूछताछ के लिए ले जा रही थी और रास्ते में गोली लगने का दावा किया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Farhan Khan Encounter: New twist in TIT college blackmailing case

शहर की खबरें
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am