Bhopal News: घुसपैठियों की अब खैर नहीं… प्रदेश में भी होगी बांग्लादेश और म्यांमार से आए अवैध अप्रवासियों की जांच, आदेश जारी
Bhopal News: घुसपैठियों की अब खैर नहीं… प्रदेश में भी होगी बांग्लादेश और म्यांमार से आए अवैध अप्रवासियों की जांच, आदेश जारी

Bhopal News/ Image Credit: X Handle
- मध्यप्रदेश में भी होगी बांग्लादेश और म्यांमार में रहने वालों की जांच।
- दोनों देशों के मध्य प्रदेश में रहने वाले नागरिकों के दस्तावेजों की पड़ताल होगी।
भोपाल। Bhopal News: केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा एक निर्देश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि, बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिकों को बिना दस्तावेज नहीं रहने दिया जाएगा। जिसे लेकर सभी जगह इसकी जांच की जा रही है। इस बीच मध्यप्रदेश में भी बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिकों की जांच की जाएगी। यह जांच उनके दस्तावेजों की पड़ताल के लिए की जाएगी।
बता दें कि, गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने वैधानिक अधिकारों का उपयोग करके अवैध प्रवासियों की पहचान, जांच और निर्वासन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। इस दौरान भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि, मध्यप्रदेश में भी कागजों के जांच की मांग उठी रही है। ऐसे में आंतरिक सुरक्षा के लिए दस्तावेज की जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि, गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद पूरे देश में यह जांच की जा रही है। शर्मा ने कहा कि, देश में बिना दस्तावेज के कोई नहीं रहेगा। यह जांच थाना स्तर पर की जाएगी। देश के कई राज्यों में बिना दस्तावेज के बांग्लादेश और म्यांमार के लोग पाए गए हैं। साथ ही थाना स्तर पर बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिकों की जांच की जाएगी।देश के कई राज्यों में बांग्लादेश और म्यामांर लोग बिना दस्तावेज के पाए गए हैं।
Bhopal News: दरअसल, MHA ने बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध अप्रवासी होने का संदेह रखने वाले उन लोगों के प्रमाण-पत्रों को सत्यापित करने के लिए 30 दिन की समय-सीमा तय की है जो भारतीय नागरिक होने का दावा करते हैं। इस दौरान अगर नागरिकों के दस्तावेजों की पुष्टि नहीं होती है तो उन्हें देश से निर्वासित कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Web Title: Illegal immigrants from Bangladesh and Myanmar will be investigated in the state too, order issued
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm