MP Cabinet ke faisle: अब प्रदेश में प्रत्यक्ष चुनाव में चुने जाएंगे नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, कैबिनेट ने दी मंजूरी
MP Cabinet ke faisle: मध्यप्रदेश में नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव होंगे

MP Cabinet ke faisle
- 2022 से सरकार ने अप्रत्यक्ष प्रणाली को अपनाया
- मोटर वाहन कर में 50 प्रतिशत की छूट को मंजूरी
- मंत्रिपरिषद की बैठक में ये निर्णय लिए गए
भोपाल: MP Cabinet ke faisle, मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 में संशोधन करके नगर पालिकाओं या नगर परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव कराने का निर्णय लिया।
पंजीकृत सुविधाओं पर वाहनों के ‘स्क्रैपिंग’ को बढ़ावा देने के लिए एक अन्य निर्णय में मंत्रिपरिषद ने बीएस-1 और बीएस-2 मानकों के अनुरूप वाहनों को जारी किए गए ‘जमा प्रमाणपत्र’ के आधार पर पंजीकृत होने वाले नए वाहनों पर मोटर वाहन कर में 50 प्रतिशत की छूट को मंजूरी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में ये निर्णय लिए गए।
उन्होंने बताया कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का चुनाव मतदाताओं द्वारा सीधे तौर पर कराने के लिए मध्य प्रदेश नगर पालिका (संशोधन) अध्यादेश 2025 को मंजूरी दी गई।
2022 से सरकार ने अप्रत्यक्ष प्रणाली को अपनाया
राज्य में नगरीय निकायों के अध्यक्षों का चुनाव 1999 से 2014 तक मतदाताओं द्वारा प्रत्यक्ष रूप से किया जाता रहा है। लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण 2019 में कोई चुनाव नहीं हो सका और 2022 से सरकार ने अप्रत्यक्ष प्रणाली को अपनाया है। दूसरा निर्णय पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्रों पर पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग को बढ़ावा देने के लिए है।
भारत स्टेज 1 (बीएस-1) और उससे पहले के जन उत्सर्जन मानक मानदंडों के अनुसार निर्मित सभी वाहन और भारत स्टेज 2 (बीएस-2) मानदंडों के अनुसार निर्मित मध्यम मालवाहक वाहन/भारी मालवाहक वाहन/मध्यम यात्री मोटर वाहन/भारी कंटेनर मोटर वाहनों को मोटर वाहन कर में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि 2024 और 2025 में राज्य में 1563 नए वाहनों के पंजीकरण पर लगभग 17.05 करोड़ रुपये की छूट प्रदान की गई है।
मोटर वाहन कर में 50 प्रतिशत की छूट
वर्तमान में, राज्य में बीएस-1 और बीएस-2 श्रेणी के लगभग 99,000 मोटर वाहन सड़कों पर हैं। इन्हें मोटर वाहन कर में 50 प्रतिशत की छूट देने से 100 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पंजीकृत स्क्रैपिंग केंद्रों में वाहनों की स्क्रैपिंग को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश को 200 करोड़ रुपये की विशेष सहायता मिलेगी।
read more: आनंदीबेन पटेल ने किया आंगनबाड़ियों में बुनियादी सुविधाओं की कमी का जिक्र
लेखक के बारे में
Web Title: In Madhya Pradesh, direct elections will be held for the post of chairperson of municipalities
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm