Indore Contaminated Water: इंदौर जल संकट पर NGT का बड़ा एक्शन, 6 सदस्यीय हाई लेवल कमेटी गठित, कहा- दूषित जल ‘अनुच्छेद 21’ का उल्लंघन
Indore Contaminated Water: इंदौर जल संकट पर NGT का बड़ा एक्शन, 6 सदस्यीय हाई लेवल कमेटी गठित, कहा- दूषित जल ‘अनुच्छेद 21’ का उल्लंघन

Indore Contaminated Water
- इंदौर जल संकट पर NGT एक्शन मोड में,
- 6 सदस्यीय समिति बनाएगी रिपोर्ट
- पानी को बताया जीवन का अधिकार
भोपाल: Indore Contaminated Water: इंदौर में दूषित पानी की आपूर्ति से जुड़े मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एनजीटी ने इस मामले की गहन जांच के लिए 6 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है जो 6 सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
इंदौर दूषित पानी मामले में NGT की सख्ती (NGT Indore water issue)
Indore Contaminated Water: यह आदेश याचिकाकर्ता कमल कुमार राठी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। एनजीटी ने साफ तौर पर कहा है कि दूषित पानी की आपूर्ति संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन के अधिकार) का उल्लंघन है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एनजीटी ने इस मामले को गंभीर मानते हुए मध्यप्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, ताकि राज्यभर में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
6 सदस्यीय हाई लेवल कमेटी गठित (Indore polluted drinking water)
Indore Contaminated Water: एनजीटी द्वारा गठित 6 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति में आईआईटी इंदौर के निदेशक द्वारा नामांकित विशेषज्ञ, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB), भोपाल के प्रतिनिधि, प्रमुख सचिव, पर्यावरण विभाग, मध्यप्रदेश शासन, प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, म.प्र. शासन, जल संसाधन विभाग के प्रतिनिधि, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) के प्रतिनिधि (नोडल एजेंसी) शामिल है। समिति दूषित पानी की आपूर्ति के कारणों, जिम्मेदार एजेंसियों और इससे हो रहे पर्यावरण व स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों की जांच करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें
- जानिए कैसे 13000 का ऐप हो गया 13 करोड़ का? कौन है इसका मालिक जिसने मचा दी है इंटरनेट में खलबली...
- रात से लापता था कर्मचारी, सुबह कलेक्ट्रेट परिसर के टॉयलेट में इस हाल में मिली लाश, स्टेनो की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप
- होटल के बाहर आधी रात युवक कर रहे थे शर्मनाक काम, महिलाओं ने टोका तो मचा बवाल, CCTV में कैद पूरी घटना
- इंस्टाग्राम पर इमोशनल स्टोरी... फिर छात्र ने किराए की कमरे में खुद को लगाई आग, परीक्षा से पहले आत्मदाह के कदम से मचा हड़कंप
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एनजीटी ने इंदौर में दूषित पानी की आपूर्ति के मामले में 6 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर 6 सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Contaminated Water NGT Action
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm