Lokayukta Raid in Bhopal : जंगल में मिली सोने और करोड़ों के कैश से भरी कार.. कहां से आया पूर्व आरक्षक के पास इतना पैसा? लोकायुक्त की कार्रवाई जारी
Lokayukta Raid in Bhopal : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त ने आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के घर और दफ्तर में लोकायुक्त द्वारा छापा मारा गया है।

Lokayukta Raid in Bhopal | Source : IBC24
भोपाल। Lokayukta Raid in Bhopal : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त ने आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के घर और दफ्तर में लोकायुक्त द्वारा छापा मारा गया है। इस कार्रवाई में लाखों की नगदी और सोने.चांदी के गहने मिले हैं। छापे की कार्रवाई अभी भी जारी है। वहीं, एक बड़ा खुलासा हुआ है। सौरभ शर्मा की एक कार भी पकड़ी गई है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि, सौरभ शर्मा की ये कार एक सुनसान जंगल में लावारिस हालत में खड़ी थी। इस कार को जैसे ही लोकायुक्त की टीम ने देखा तो सभी के होश उड़ गए। ये कार सौरभ के दोस्त और बिजनेस पार्टनर की थी। इस कार से 40 किलो सोना और 10 करोड़ का कैश मिला है। आयकर विभाग ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। आयकर विभाग की ये कार्रवाई मेंडोरा में चल रही है।
सौरभ शर्मा के घर निकला कुबेर का खजाना
पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर से नोट गिनने की 07 मशीने मिली है। साथ ही 04 SUV गाड़ियां, एक गाड़ी की डिग्गी से 82 लाख रुपए और घर की अलमारियों में कैश ही कैश भरा मिला। इसके अलावा 60 किलो चांदी, 50 लाख के हीरे जेवरात भी बरामद किए गए हैं। बता दें कि, शहर के सबसे पॉश इलाके E-7 अरेरा कालोनी में पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा का करोड़ों का बंगला बन रहा है। वहीं, शाहपुरा में 20 हजार वर्गफीट पर स्कूल भी बन रहा है।
बता दें कि, लोकायुक्त का छापा सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित बंगले और उसके दफ्तर पर एक साथ मारा गया है। इस कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम को सौरभ घर पर नहीं मिले। लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि सौरभ शर्मा ने आरटीओ कांस्टेबल रहते हुए आय से अधिक कमाई की और कई सम्पत्तियां बनाईं, जिनकी कीमत आज करोड़ों में है।
पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर लोकायुक्त का छापा #Bhopal #MadhyaPradesh #MPNews https://t.co/vZu1Uf5Mcs
— IBC24 News (@IBC24News) December 20, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: A car loaded with gold and cash was found in the forest.. Where did the former constable get so much money from? Lokayukta's action continues
भोपाल
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am