Madhya Pradesh Board Result: “सरकारी स्कूल अब किसी से कम नहीं” बोर्ड परीक्षा परिणाम पर सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दी बधाई
“सरकारी स्कूल अब किसी से कम नहीं”…Madhya Pradesh Board Result: “Government schools are no less than anyone now” CM Mohan Yadav congratulated

Madhya Pradesh Board Result | Image Source | IBC24
- मध्यप्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा,
- परीक्षा परिणाम पर बोले सीएम मोहन यादव
- "सरकारी स्कूल अब किसी से कम नहीं"
भोपाल: Madhya Pradesh Board Result: मध्यप्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बार का परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतीक है बल्कि राज्य सरकार की शिक्षा नीति में किए गए सुधारों का भी सकारात्मक परिणाम है।
Madhya Pradesh Board Result: सीएम मोहन यादव ने कहा की इस बार परीक्षा परिणाम में जो बदलाव देखने को मिला है, वह शिक्षा विभाग और शिक्षकों की प्रतिबद्धता का परिणाम है। मैं सभी अधिकारियों और शिक्षकों को बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने इस बार शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूटी यानी अटैचमेंट को खत्म कर उन्हें उनके मूल कार्य शिक्षण में वापस लगाया। इसका सीधा असर स्कूलों के शैक्षणिक वातावरण और छात्रों के प्रदर्शन पर पड़ा है।
Read More : Janaki Navami in Ayodhya: अयोध्या में जानकी नवमी की धूम, दोपहर 12 बजे होगा माता सीता का जन्मोत्सव
Madhya Pradesh Board Result: डॉ. यादव ने गर्व से कहा कि इस वर्ष सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से बेहतर रहा। उन्होंने कहा की सरकारी स्कूल अब किसी से कम नहीं हैं। बच्चों को बेहतर वातावरण और संसाधन देने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने इस बार एक नया कदम उठाते हुए सत्र शुरू होने से पहले ही छात्रों को किताबें और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई हैं। पहले जो सुविधाएं देरी से मिलती थीं अब उन्हें सत्र के पहले ही छात्रों तक पहुंचाया जा रहा है ताकि वे बिना किसी रुकावट के पढ़ाई शुरू कर सकें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 6 मई को घोषित किए गए थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Madhya Pradesh Board Result: "Government schools are no less than anyone now
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am