MD Drugs Factory Case: एमडी ड्रग्स फैक्ट्री मामले में चार्जशीट दाखिल.. पुलिस ने किये कई हैरान करने वाले खुलासे, इस तरह होता था पूरा कारोबार
मामले का मुख्य आरोपी शोएब लाला और उसके दो अन्य साथी अब भी फरार हैं। पुलिस और एनसीबी समेत अन्य एजेंसियां उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
MD Drugs Factory Case Latest Updates
- भोपाल से मंदसौर तक ट्रक में होती थी सप्लाई।
- मास्टरमाइंड शोएब लाला अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर।
- 1814 करोड़ की ड्रग्स चार्जशीट ने सबको चौंकाया।
MD Drugs Factory Case Latest Updates: भोपाल: राजधानी में सामने आए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री मामले में जांच एजेंसियों ने 1814 करोड़ रुपये के ड्रग्स केस की चार्जशीट दाखिल की है। 58 पन्नों की इस चार्जशीट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
जांच में खुलासा हुआ है कि ड्रग्स की बड़ी खेप भोपाल से ट्रक में भरकर मंदसौर भेजी जाती थी। ड्रग्स को एक-एक किलो की बोरियों में पैक किया जाता था। बताया गया है कि इस पूरी सप्लाई चेन को खुद मास्टरमाइंड शोएब लाला संचालित करता था। वह न केवल ड्रग्स का निर्माण करता था बल्कि खुद ही उसकी सप्लाई भी करता था।
MD Drugs Factory Case Latest Updates: चार्जशीट में बताया गया है कि 1 किलो एमडी ड्रग्स की कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपये तक होती है। इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई से इसके नेटवर्क की गंभीरता और इसके पीछे काम कर रहे संगठित गिरोह का अंदाजा लगाया जा सकता है।
हालांकि, मामले का मुख्य आरोपी शोएब लाला और उसके दो अन्य साथी अब भी फरार हैं। पुलिस और एनसीबी समेत अन्य एजेंसियां उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। ड्रग्स की इतनी बड़ी फैक्ट्री और सप्लाई नेटवर्क का खुलासा होने के बाद मध्य प्रदेश में हड़कंप मच गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भोपाल में चल रही एक अवैध फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स का निर्माण और वितरण किया जा रहा था, जिसकी कीमत लगभग 1814 करोड़ रुपये आंकी गई है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: MD Drugs Factory Case Latest Updates, Police filed a 58-page chargesheet in the court
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm