MP Cabinet meeting Big decisions: एमपी कैबिनेट ने इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, यहां देखें डिटेल्स
MP Cabinet meeting Big decisions: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कैबिनेट मीटिंग खत्म हो गई है। आज कैबिनेट की बैठक में डॉ. मोहन यादव की सरकार ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों …

MP Cabinet meeting Big decisions
भोपाल: MP Cabinet meeting Big decisions, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कैबिनेट मीटिंग खत्म हो गई है। आज कैबिनेट की बैठक में डॉ. मोहन यादव की सरकार ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की है (MP Cabinet meeting Big decisions) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक रखी गई थी। लंबे समय से महाराष्ट्र चुनाव में व्यस्त रहे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी इस बार कैबिनेट की बैठक में मौजूद रहे। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई है।
मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जर्मनी और ब्रिटेन की यात्रा पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री 24 से 29 नवंबर तक विदेश यात्रा पर रहेंगे।
मध्य प्रदेश में अभी इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव रीजनल स्तर पर हुई है, रीवा में हुई है शहडोल और नर्मदापुरम में भी होने जा रही है। उससे पहले मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में 2,75,000 से अधिक के निवेश करने के प्रस्ताव मिले हैं। जिससे 3 लाख से अधिक रोजगार मिलने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि रीजनल लेवल पर इंडस्ट्रियल कानक्लेव करने का अच्छा अनुभव रहा है। मध्यप्रदेश में विदेश यात्रा भी औद्योगिक क्रांति लाने के लिए जरूरी हुई है। बाबई में फिर से निवेश करने का प्रस्ताव आया है, 441 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को आरक्षित की गई है।
श्रीकृष्ण पाथ न्यास की स्थापना की गई है, जहां-जहां पर श्री कृष्ण के पैर पड़े हैं वहां पर आने जाने के लिए न्यास का गठन किया गया है। 28 सदस्य रखे गए हैं, 13 सरकार के सदस्य होंगे, 3 वर्ष के लिए उन्हें नामांकित किया जाएगा। जिला प्रभारी मंत्री भी न्यास में सदस्य बनाए जाएंगे। जिस तरह से राम वन पथ गमन बना रहे हैं। संस्कृति धरोहर और मान्यता को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।
स्वास्थ्य विभाग में 209 नसों की भर्ती का प्रस्ताव आया है, व्यापम से भर्ती की प्रक्रिया हो चुकी है लेकिन पोस्टिंग नहीं हो पाई है। कैबिनेट ने भर्ती प्रक्रिया में रियायत ने दिया है।
उज्जैन में इंगेरिया उन्हेल तो लैंड की पेज होल्डर 127 करोड़ की लागत से एमपी आरडीसी सड़क बनाएगी जिसकी अनुमति कैबिनेट ने दी है।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा बहुत ही सार्थक बैठक हुई है। बाबई में सोलर से जुड़े हुए उपकरण बनाने के लिए प्रोजेक्ट बनाया गया है। 26 उद्योगों के ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं, 3 दिसंबर को भी भूमि आवंटित किया गया था।
तानसेन समारोह बृहद स्तर पर ग्वालियर पर 15 से 19 दिसंबर को किया जाएगा।
गुजरात सरकार के साथ मुख्यमंत्री की चर्चा हुई है...सीएम डैश बोर्ड में और रिवरसाइड डेवलपमेंट का अवलोकन किया गया है। आईआईटी के एम ओ यू भी किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के सदस्यों से कहा है कि एक साल पूरे हो चुके हैं और सभी विभागों से बेस्ट प्रैक्टिसेज को सामने रखने के लिए निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री जिले की बृहद योजना को लेकर रिपोर्ट तैयार करें।
मुख्यमंत्री ने आज दो पोर्टल का लोकार्पण किया है, ऑनलाइन आवास आवंटन प्रक्रिया, मध्य प्रदेश के कर्मचारी और सरकारी कर्मचारियों को आवास आवंटित करने के लिए भी एक पोर्टल की शुरुआत की गई है। आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के भी भर्ती हुई और नियुक्ति के संबंध में पोर्टल तैयार किया गया है।
कोका-कोला कंपनी ने फैक्ट्री बनाने के लिए जमीन ली थी लेकिन उसने तय समय के भीतर निर्माण नहीं किया उसे दूसरे लोगों को देने का भी फैसला किया गया है। मुहासा एरिया की इंडस्ट्रियल जमीन पर ऊर्जा विभाग के उपकरण बनाए जाएंगे।
बता दें कि इसके पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी से बात की। उन्हें अतीत के अंधकार से पर्दा उठाने के लिए धन्यवाद भी दिया। साथ ही विक्रांत मैसी को मध्यप्रदेश आने का न्यौता दिया। विक्रांत मैसी ने भी 'द साबरमती रिपोर्ट' को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। राजधानी भोपाल के अशोका लेक व्यू होटल में बुधवार की शाम द साबरमती रिपोर्ट फिल्म के विशेष शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी कैबिनेट के साथ फिल्म देखने पहुंचेंगे।
read more: सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स का आईपीओ 22 नवंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 214-226 रुपये प्रति शेयर
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Big decisions of Dr. Mohan Yadav cabinet meeting today
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm