MP Congress Rajya Sabha Candidate: राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान होते ही शुरू हुई कांग्रेस में कलह, सताने लगा क्रॉस वोटिंग का डर, क्या तीसरी सीट के लिए होने वाला है खेला?
MP Congress Rajya Sabha Candidate: राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान होते ही शुरू हुई कांग्रेस में कलह, सताने लगा क्रॉस वोटिंग का डर, क्या तीसरी सीट के लिए होने वाला है …

MP Congress Rajya Sabha Candidate: राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान होते ही शुरू हुई कांग्रेस में कलह, सताने लगा क्रॉस वोटिंग का डर, क्या तीसरी सीट के लिए होने वाला है खेला? AI Generated
- राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस में बढ़ी नाराजगी
- क्रॉस वोटिंग की आशंका जताई गई
- कांग्रेस ने विरोध को बताया सामान्य
भोपाल: MP Congress Rajya Sabha Candidate कांग्रेस ने जैसे ही राज्यसभा प्रत्याशी का ऐलान किया वैसे ही पार्टी में बगावत के सुर तेज होने लगे हैं। नेताओं के बगावती तेवर को देखते हुए अब इस बात की आशंका लगातार जताई जा रही थी कि पार्टी के नेता ही आपसी कलह के चलते भाजपा को फायदा ना हो जाए। पार्टी की अंदरूनी कलह को देखते हुए कांग्रेस के दो बार प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी है सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कहा कि दिग्विजय सिंह यदि प्रत्याशी होते तो सीट सेफ होती, लेकिन मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी बनाया है इससे क्रॉस वोटिंग की आशंका बढ़ गई है।
राज्यसभा उम्मीदवार को लेक कांग्रेस में फूट
MP Congress Rajya Sabha Candidate राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-बीजेपी ने लंबे समय तक दिल्ली में प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया और पहले बीजेपी ने अपने दो प्रत्याशियों का ऐलान किया। भाजपा के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुए अभी कुछ घंटे ही हुए थे कि कांग्रेस ने भी मीनाक्षी नटराजन को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर मिनाक्षी नटराजन का नाम सुनते ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई। पार्टी के नेता ही अपने प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर
हालांकि कांग्रेस में हो रहा है विरोध को लेकर एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कहना है कि कांग्रेस के लिए कोई नई बात नहीं है, उनके यहां तो हर चुनाव में लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है वही जानें। बीजेपी तो अपने प्रत्याशियों का चयन कर चुकी है और दोनों ही जीत हासिल करेंगे।
पीसी शर्मा ने कहा- बाड़ेबंदी की जरूरत नहीं
वहीं मीनाक्षी नटराजन के विरोध को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि दिग्विजय सिंह पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर चुके थे, ऐसे में आलाकमान ने सांसद रही गांधीवादी नेता को मैदान में उतारा है। सभी एकजुट हैं, विधायकों की बाड़ेबंदी को लेकर कहा जब बीजेपी ने तीसरा प्रत्याशी मैदान में ही नहीं उतरा है तो बाड़ेबंदी जैसी कोई बात नहीं है। विधायक दल की बैठक तो राज्यसभा नॉमिनेशंस के लिए होने वाली प्रक्रियाओं के लिए बुलाई गई है।
क्या तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी भाजपा?
गौरतलब है कि मीनाक्षी नटराजन राहुल गांधी कोर टीम का हिस्सा है। वो साल 2009 में मंदसौर से लोकसभा सांसद रही हैं। वर्तमान में मिनाक्षी तेलंगाना राज्य की प्रभारी हैं, हालांकि अब देखना होगा कि विधायक दल की बैठक में क्या कोई विधायक भी उनके विरोध में स्वर उठते हैं या फिर सब एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करते हैं। चुनाव में एक और दिलचस्प बात ये है कि क्या बीजेपी तीसरी सीट कर प्रत्याशी उतारती है या तीसरी सीट को लेकर किसी निर्दलीय को समर्थन देती है?
ये भी पढ़ें
- Today Live Breaking News and Updates 5 June 2026: असम में हिमंत कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 12 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
- Assam Cabinet Expansion: असम में हिमंत कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 12 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, तीन नए चहरे भी शामिल
- School Fee Refund Decision: बड़ी खुशखबरी.. पैरेंट्स को वापस की जाएगी स्कूलों की बढ़ी हुई फीस.. जल्द ही लागू किया जाएगा नया कानून, जानें कितने इजाफे की होगी इजाजत
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: MP Congress Rajya Sabha Candidate: Congress Leaders Divided Over Meenakshi Natarajan's Candidature
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm