Today Live Breaking News and Updates 5 June 2026: असम में हिमंत कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 12 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Today Live Breaking News and Updates 5 June 2026: असम में हिमंत कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 12 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Today Live Breaking News and Updates 5 June 2026
Today Live Breaking News and Updates 5 June 2026 असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रनोज पेगू, अशोक सिंघल, बिस्वजीत दैमारी और असम गण परिषद (एजीपी) के केशव महंत सहित 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस विस्तार के साथ ही राज्य मंत्रिपरिषद में कुल सदस्य संख्या बढ़कर 17 हो गई है।
Assam Cabinet Expansion राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने यहां ‘ज्योति-बिष्णु अंतरराष्ट्रीय कला मंदिर’ में आयोजित एक समारोह में विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में शामिल नये चेहरों में भाजपा के अश्विनी राय सरकार, नीलिमा देवी और सुशांत बोरगोहाईं हैं। एजीपी के महंत हिमंत बिस्वा सरमा के पिछले मंत्रिमंडल में शामिल थे। उन्हें भी मंत्रिपरिषद में जगह दी गई है। शपथ लेने वालों में भाजपा के विधायक बिमल बोरा, जयंत मल्ला बरुआ, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल और पीयूष हजारिका शामिल हैं। ये सभी नेता शर्मा की पिछली सरकार में मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।
पहले चार मंत्रियों ने ली थी शपथ
अब असम मंत्रिमंडल (Assam Cabinet Expansion) में मुख्यमंत्री सहित कुल 17 सदस्य होंगे। इससे पहले चार अन्य मंत्रियों ने 12 मई को शपथ ली थी। शपथ लेने वाले मंत्रियों में एजीपी के अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो तथा भाजपा के अंजता नियोग और रामेश्वर तेली शामिल हैं। राज्य के विधानसभा चुनाव में राजग ने 126 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 102 सीटें जीती थीं। इनमें भाजपा को 82 सीटें मिली थीं, जबकि उसके सहयोगी दल एजीपी और बीपीएफ ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Facebook


