MP News: कांग्रेस आम आदमी से जुटाएगी करोड़ों का चंदा, हर विधानसभा में इतने घरों का टारगेट, जानें कांग्रेस का पूरा प्लान
MP News: कांग्रेस आम आदमी से जुटाएगी करोड़ों का चंदा, हर विधानसभा में इतने घरों का टारगेट, जानें कांग्रेस का पूरा प्लान

MP News,Congress funding campaign MP
- मध्यप्रदेश में कांग्रेस के चंदा अभियान,
- 25 हजार घरों से चंदा जुटाएगी कांग्रेस,
- आम जनता से 100 रुपये चंदा,
भोपाल: MP News: कांग्रेस की माली हालत खस्ता है। पार्टी के आंदोलनों और अभियानों को पूरा करने के लिए फंड की कमी है। जाहिर है कांग्रेस ने अब खाली पड़े खजाने को भरने के लिए नया फॉर्मूला इजाद किया है। कांग्रेस ने तय किया है कि अब सीधे आम आदमी से पार्टी चंदा लेगी। तय लक्ष्य के मुताबिक हर विधानसभा की 25 हजार घरों से 100 रुपए चंदा लिया जाएगा। इसका मतलब है कि एक विधानसभा से 25 लाख रुपए जुटेंगे। मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं, यानी कुल 57 करोड़ 50 लाख रुपए पार्टी के फंड में आएंगे।
इस भारी भरकम चंदे से कांग्रेस अपने आगे के राजनीतिक कार्यक्रमों को पूरा करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा कहते हैं कि पार्टी की सेहत के लिहाज से यह अभियान बेहद जरूरी है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने बताया कि यह अभियान पार्टी की मजबूती और हर घर तक जुड़ने के लिए अहम है। फिलहाल कांग्रेस, पचमढ़ी के प्रशिक्षण शिविर के बाद इस अभियान की शुरुआत करने जा रही है। अभियान 60 दिनों का होगा। इन 60 दिनों में पार्टी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जोर लगाएगी।
इसके लिए कांग्रेस प्रदेश स्तर और जिलास्तर पर टीम बनाएगी जो चंदा अभियान को मॉनिटर करेगी। कांग्रेस की कोशिश यह भी है कि जिन घरों से 100 रुपए चंदा मिलेगा, पार्टी सीधे उनसे जुड़ सके। यह चुनावों के दौरान वोट बैंक के रूप में काम आएगा। हालांकि कांग्रेस के इस अभियान पर बीजेपी चुटकी ले रही है। बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस का यह नया अभियान सिर्फ दिमागी चाल है, असलियत अलग है। दरअसल, कांग्रेस की खस्ता माली हालत को देखते हुए यह आइडिया वरिष्ठ नेतृत्व से आया है। पार्टी को उम्मीद है कि इस अभियान के जरिए पार्टी मजबूत होगी, संपर्क बढ़ेगा और खाली खजाना भरेगा। इससे राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों को मजबूती मिलेगी।
यहाँ भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस अभियान का उद्देश्य पार्टी के खाली खजाने को भरना और हर घर तक पार्टी का संपर्क बढ़ाना है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP News: Congress will raise crores of rupees from the common man
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm