BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MP PCC Jitu Patwari: PCC चीफ के नेतृत्व और कामकाज पर उठे सवाल.. इस कार्यकर्ता ने कहा, “घंटों इंतजार के बाद कहते हैं चलो बाद में मिलते हैं”

MP PCC Jitu Patwari News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व पर सवाल, कार्यकर्ता ने मुलाकात नहीं होने पर जताई नाराजगी, संगठन में उठे मुद्दे।

MP PCC Jitu Patwari News

MP PCC Jitu Patwari News

satya prakash
Published: 01 Apr 2026 | 1:30 pmModified: 01 Apr 2026 | 1:52 pm
HIGHLIGHTS
  1. जीतू पटवारी के नेतृत्व पर सवाल
  2. कार्यकर्ता ने जताई नाराजगी
  3. खुलकर बैठक में सामने आईं संगठन की कमियां

भोपाल: मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया जीतू पटवारी के नेतृत्व और कामकाज को लेकर जमीनी कार्यकर्ता शायद खुश नहीं है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब एक कार्यकर्ता ने उनसे भेंट नहीं होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। (MP PCC Jitu Patwari News) कार्यकर्ता ने तो यह तक कह दिया कि, कोई भी कार्यकर्ता आए मिलने तो आप गंभीरता से सुन लें।

आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के अगुवाई में मंगलवार को युवा कांग्रेस की बैठक आहूत की गई थी। बैठक को सम्बोधित करने जीतू पटवारी मंच अपर मौजूद थे। इसी दौरान हुजूर विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा ने जीतू पटवारी को लेकर कहा कि, 'मैं आपके पास दो बार आया घंटे घंटे आपका इंतजार किया। लेकिन घंटों इंतजार के बाद आप बंगले से बाहर आते हैं, कार में बैठते हैं और कहते हैं चलो बाद में मिलते हैं।' इतना ही नहीं बल्कि सोहन मेवाड़ा ने तो यहाँ तक कह दिया कि, कोई भी कार्यकर्ता मिलने आए तो आप गंभीरता से सुन लें।

दरअसल इस बैठक में जीतू पटवारी ने संबोधन के दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा था आप लोग मेरी कमी बताएं। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी को उनकी कमियां बताई।

भाजपा ने कसा कांग्रेस पर तंज

बैठक में पीसीसी मुखिया जीतू पटवारी को कार्यकर्ताओं द्वारा खरी-खरी सुनाने पर बीजेपी ने तंज कसा है। इस मुद्दे पर बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी ने कह कि, कांग्रेस धड़ों में बटी, समूहों में बटी हुई पार्टी है। इन्हें आम कांग्रेसियों से कोई मतलब नहीं हैं। वह अपने धड़े के लोगों से ही मिलते है, उनकी ही बात सुनते है। सबनानी ने आगे कहा कि, उनके अंदर जो कमियां है वह सार्वजिक रूप से पूछोगे तो लोग बताएंगे ही। भाजपा विधायक ने कहा कि, पुरी दुनिया में घूमते रहें लेकिन अपने घर को ठीक नहीं कर सकते तो कभी खुद ठीक नहीं हो सकते।

कांग्रेस कार्यालय में प्रकोष्ठ विभाग की संयुक्त बैठक का आयोजन

वही इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रकोष्ठ विभाग की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पाँसे, संगठन महासचिव डॉ संजय कामले, सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। (MP PCC Jitu Patwari News) संयुक्त बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आगामी कार्ययोजना के संदर्भ में विस्तार से संवाद किया। बैठक के दौरान सभी प्रकोष्ठों की आगामी रणनीति, कांग्रेस संगठन के विस्तार तथा जमीनी स्तर पर कार्य को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

'संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत' : पीसीसी चीफ पटवारी

बैठक के दौरान पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ को सक्रिय होकर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाना होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में विभिन्न प्रकोष्ठ अपने-अपने स्तर पर जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे और प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी। इस अवसर पर संगठन महासचिव डॉ संजय कामले ने संगठन के अब तक के कार्यों की समीक्षा की और आगामी समय में होने वाले कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की।

इन्हें भी पढ़ें:-

विमान ईंधन दोगुना से भी अधिक महंगा हुआ, कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंची

अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं ट्रंप: भारत में अमेरिका के राजदूत

मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया गया

तृणमूल नेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया

झारखंड: धनबाद में जमीन धंसने के बाद ढहा मकान, एक परिवार के तीन सदस्य थे मौजूद

ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: एक कार्यकर्ता ने मुलाकात नहीं मिलने और अनदेखी को लेकर बैठक में खुलकर नाराजगी जताई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Questions Raised Over Jitu Patwari Leadership as Congress Worker Voices Frustration in Bhopal Meeting

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm