MP Weather News Today: प्रदेश में मूसलधार बारिश का कहर, अगले 5 दिन भारी! 55 जिलों में तेज बारिश और बाढ़ का अलर्ट
MP Weather News Today: प्रदेश में मूसलधार बारिश का कहर, अगले 5 दिन भारी! 55 जिलों में तेज बारिश और बाढ़ का अलर्ट

MP Weather News Today | Image Source | IBC24
- MP में आफ़त की बारिश,
- 13 जिलों में बाढ़ का अलर्ट,
- कई जगह 8 इंच तक पानी,
भोपाल: MP Weather News Today: कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, तो कहीं-कहीं तेज़ हवाओं और बिजली गिरने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बीते 24 घंटे में मध्यप्रदेश के कई जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। भोपाल में 52.4 मिमी, इंदौर में 41.2 मिमी, ग्वालियर में 36.7 मिमी, जबलपुर में 48.9 मिमी, रीवा में 66.3 मिमी वर्षा हुई है। वहीं छिंदवाड़ा, सागर और बालाघाट में भी मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
MP Weather News Today: प्रदेश में तेज़ बारिश का दौर अगले 4 से 5 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मंडला, डिंडोरी, शिवपुरी, शहडोल, उमरिया सहित कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। आज लगभग सात जिलों में बाढ़ का ख़तरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, शिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीहोर, हरदा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, डिंडोरी, उमरिया में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भोपाल और इंदौर में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।
MP Weather News Today: मध्यप्रदेश के 55 जिलों में मौसमी वर्षा सामान्य से 37% अधिक दर्ज की गई है। भोपाल में अब तक कुल 254.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि इस समय की औसत 190.9 मिमी से 33% अधिक है। बीते 24 घंटों में मंडला में लगभग 8 इंच और बालाघाट में 6 इंच बारिश दर्ज की गई है। 13 जिलों (खासकर जबलपुर, बालाघाट) में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम और पूर्व मध्यप्रदेश दोनों ही क्षेत्रों में अगले 7 दिनों के दौरान अति भारी बारिश, तूफ़ान और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हां, भोपाल में आज हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Weather News Today: Alert of heavy rain and flood in 55 districts for next 5 days
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am