MP MD Drugs Case Update: एमडी ड्रग मामले में बड़ा एक्शन.. गोडाउन मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच में सामने आई ये बात
MP MD Drugs Case Update: एमडी ड्रग मामले में बड़ा एक्शन.. गोडाउन मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच में सामने आई ये बात

MP MD Drugs Case Update: भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एमडी ड्रग्स मिलने बाद पूरे प्रदेश जांच एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में अब गोडाउन मालिक विष्णु पाटीदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि गोडाउन के मालिक ने अमित चतुर्वेदी को 5 हजार किराए पर दुकान दी थी। बता दें कि ये वहीं गोडाउन है जहां से पुलिस ने एमडी ड्रग्स बनाने का कच्चा माल जप्त किया है।
बता दें कि, भोपाल के बगरौदा इलाके स्थित एक फैक्ट्री से 1,814 करोड़ रुपये की कीमत का एमडी मादक पदार्थ और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल जब्त किया गया था। इसके बाद पूरे प्रदेश में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इंदौर में भी क्राइम ब्रांच में बड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने यहां से 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक तस्कर की गिरफ्तारी पहले हुई थी। वहीं अब दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। हाल में गिरफ्तार आरोपियों से 15 लाख रुपए की ड्रग्स जब्त की गई है।
Read More: Cyber Fraud in CG: '35 दिन में पैसा डबल', झांसे में फंसा भाजपा नेता, गवाएं इतने लाख रुपए, अब पुलिस से लगाई गुहार
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मुजाहिद और राहुल मूलतः आगर जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में ये लोग इंदौर में रह रहे थे और ड्रग्स बेच रहे थे। दोनों एमडी ड्रग्स का सेवन करते-करते बेचने लगे थे। आरोपियों ने खुलासा किया है कि, उन्हें राजस्थान से तय मात्रा में एमडी ड्रग्स मिलती थी, जिसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इंदौर सहित अन्य शहरों में बेचते थे।
Read More: CM Mohan Yadav Statement: 'बंद हो जाएगी लाडली बहना योजना..' UBT नेता संजय राउत के बयान पर सीएम मोहन यादव ने किया पलटवार, कहा - 500 साल..
माना जा रहा है कि, एमडी ड्रग्स फैक्ट्री केस में भोपाल से पकड़े गए तस्करों का विदेशी कनेक्शन निकल सकता है। आरोपी अमित चतुर्वेदी की नौकरानी ने खुलासा किया है कि, अमित के घर विदेशियों का आना जाना था। लंदन और अमेरिका से विदेशी मेहमानों आते थे। अमित का बेटा और बेटी लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। अमित की पत्नी कानपुर की रहने वाली है और पति की गिरफ्तारी की खबर सुनकर वह कानपुर भाग गई है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
Web Title: MP MD Drugs Case Update
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm