#SarkaronIBC24: बीजेपी विधायक के बोल, धर्मांतरण पर बवाल, ईसाई समुदाय ने मानव श्रृंखला निकाल कर जताया विरोध
#SarkaronIBC24: बीजेपी विधायक के बोल, धर्मांतरण पर बवाल, ईसाई समुदाय ने मानव श्रृंखला निकाल कर जताया विरोध

#SarkaronIBC24
भोपाल। #SarkaronIBC24: रायमुनि भगत मुर्दाबाद ये नारा है ये विरोध है ये प्रदर्शन है बीजेपी विधायक के खिलाफ। जशपुर विधायक रायमुनी भगत के ईसाई समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर गुरुवार को ईसाई समाज के लोगों ने 130 किलोमीटर की लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। ईसाई समुदाय के नेताओं का आरोप है कि, इस टिप्पणी से साम्प्रदायिक तनाव और धार्मिक भावनाओं ठेस पहुंची है।
जाहिर है बीजेपी विधायक रायमुनी भगत का एक वीडियो 1 सितम्बर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसपर काफी विवाद भी हुआ। घटना को लेकर ईसाई समुदाय ने पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई। ईसाई समाज जहां रायमुनि भगत के खिलाफ सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया है तो बीजेपी विधायक ने दो टूक कहा कि, जब तक वो जिंदा है। तबतक जशपुर में धर्मांतरण नहीं होने देंगे।
#SarkaronIBC24: हालांकि कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी नेता संघ के इशारे पर काम कर रहे हैं और सूबे की शांत माहौल को बिगाड़ने में लगे हैं। बीजेपी विधायक रायमुनि भगत के खिलाफ ईसाई समुदाय के हल्लाबोल के बाद कांग्रेस ने भी मौके पर चौका मारते हुए बीजेपी और RSS पर जमकर हमले किए। वैसे धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ में जुबानी जंग नई नहीं है, लेकिन ईसाई समुदाय ने 130 किमी मानव श्रृंखला बनाकर इस संवेदनशील मुद्दे को फिर हवा दिया है। अब देखना है कि जशपुर में धर्मांतरण को लेकर जो आग भड़की है उसकी आंच राजधानी रायपुर तक कितनी आती है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Web Title: #SarkaronIBC24: BJP MLA's statement, uproar over conversion, Christian community protested by forming a human chain
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm