Bhopal Security Guard Attack: सिक्योरिटी गार्ड बना भक्षक, मां-बेटों पर किया जानलेवा हमला, पेचकस से गोद डाला चेहरा, तस्वीरें देखकर आपकी रूह कांप जाएगी
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है

Bhopal sequrity gurad news
- भोपाल में सुरक्षा गार्ड ने परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला किया।
- गार्ड पर शिकायत होने के शक में किया हमला।
- आरोपी ने घर के दरवाजे और तीन कारों को तोड़ा।
Bhopal Security Guard Attack: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ एक कॉलोनी में सुरक्षा के लिए तैनात किया गया गार्ड ही लोगों का भक्षक बन गया। कोलार क्षेत्र के गोकुल कॉम्प्लेक्स में पदस्थ सुरक्षा गार्ड विकास ने रात के समय कॉलोनी में रहने वाले ठारवानी परिवार पर अचानक हमला कर दिया।
आरोपी गार्ड विकास ने मां-बेटों पर किया हमला
बताया जा रहा है कि आरोपी गार्ड को शक था कि कंचन ठारवानी नामक महिला ने उसकी शिकायत सोसायटी के अध्यक्ष से की थी। इसी मुद्दे को लेकर वह पिछले कई दिनों से गुस्से में था और अचानक एक दिन उसने कुल्हाड़ी लेकर परिवार के घर को निशाना बना लिया। घटना के समय कॉलोनी में रहने वाले लोग दहशत में आ गए और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कुल्हाड़ी से दरवाजे और तीन कारों को तोड़ा
घटना के दौरान आरोपी विकास ने पहले कंचन ठारवानी के घर के मुख्य दरवाजे पर कुल्हाड़ी से जोरदार हमला करके उसे तोड़ डाला। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने सोसायटी में खड़ी तीन कारों को भी बेरहमी से क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गार्ड पर उस समय शराब या किसी नशीले पदार्थ के सेवन का शक लग रहा था, क्योंकि वह बेकाबू हालत में था और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। इस हमले के दौरान आरोपी ने कंचन ठारवानी के बेटे पर भी धारदार हथियार से वार किया, जिसमें उसे गंभीर चेहरे पर चोट आई है। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद कॉलोनी में रहने वाले परिवार सहमे हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
कोलार पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही कोलार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी सुरक्षा गार्ड विकास के खिलाफ हमला, संपत्ति नुकसान और गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि वारदात के बाद से आरोपी मौके से फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।
कॉलोनी में तनाव का माहौल
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पहले भी गार्ड के व्यवहार को लेकर शिकायतें की गई थीं, लेकिन उस पर किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। फिलहाल घटना के बाद कॉलोनी में तनाव का माहौल बना हुआ है, और निवासी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से ठोस कदम की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: घटना भोपाल के कोलार क्षेत्र के गोकुल कॉम्प्लेक्स में हुई।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Security guard turns predator, targets mother and sons
भोपाल
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm

