Sharab Dukan Ahata Close Order: शराब दुकानों में संचालित सभी अवैध अहातों को बंद करने का आदेश, आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने लिया गया बड़ा फैसला
Sharab Dukan Ahata Close Order: शराब दुकानों में संचालित सभी अहातों को बंद करने का आदेश, आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में आबकारी मंत्री ने लिया गया बड़ा फैसला

Sharab Dukan Ahata Close Order: शराब दुकानों में संचालित सभी अवैध अहातों को बंद करने का आदेश, आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने लिया गया बड़ा फैसला / Image: MP DPR
- अवैध अहाते तत्काल बंद कराने के निर्देश
- आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की सख्ती बढ़ेगी
भोपाल: Sharab Dukan Ahata Close Order उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में तत्काल अवैध रूप से संचालित सभी अहाते बंद कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आबकारी नीति में अहातों को प्रतिबंधित किया गया है, इसके बावजूद यदि किसी जिले में दुकानों के आसपास बिना अनुमति मदिरा का सेवन कराया जा रहा है, तो संबंधित लाइसेंसधारियों के साथ संबद्ध अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सागर जिले की घटना अत्यंत दुःखद है और इसकी पुनरावृत्ति किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। दोबारा ऐसी घटना होने पर जिम्मेदारों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कियें जाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।
आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक
Sharab Dukan Ahata Close Order उप मुख्यमंत्री देवड़ा मंगलवार को आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों और आबकारी अपराधों की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में प्रमुख सचिव अमित राठौर, आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना एवं सभी संभागीय उपायुक्त उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि अधिकारियों को पदोन्नति के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अपेक्षा है कि सभी अधिकारी पूरी दक्षता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
अवैध शराब के उत्पादन से लेकर बिक्री तक पर करें सख्त निगरानी
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने अवैध मदिरा के उत्पादन, संग्रहण और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश देते हुए कहा कि सभी उत्पादन इकाइयों पर विशेष निगरानी रखी जाए। आदतन आबकारी अपराधियों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए जाएं। उन्होंने पुलिस विभाग के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने तथा विभागीय सूचना तंत्र को मजबूत कर अधिक से अधिक सूचनाएं प्राप्त करने के निर्देश दिए।
ओवररेटिंग पर करें तत्काल कार्रवाई
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने मदिरा दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मदिरा विक्रय यानी ओवररेटिंग को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने की शिकायतों पर तत्काल जांच कर कार्रवाई करे। अवैध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए अविलंब टोल-फ्री नंबर जारी करने की कार्रवाई करें।
पवित्र नगरीय क्षेत्रों में शराब बिक्री पर रोक का कड़ाई से पालन करवायें
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने शासन द्वारा निर्धारित धार्मिक स्थलों एवं पवित्र नगरीय क्षेत्रों के आसपास मदिरा विक्रय पर रोक का कड़ाई से पालन कराने को कहा। उन्होंने मंदसौर, जबलपुर और नर्मदापुरम सहित विभिन्न स्थानों से प्राप्त शिकायतों का उल्लेख करते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधियों से संवाद और शिकायतों का त्वरित समाधान
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने सभी आबकारी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आबकारी अपराधों पर नियंत्रण, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और शासन के निर्देशों के पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: रायगढ़ से लेकर सुकमा तक...आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?
- Petrol Diesel Price Today 17 September 2026: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल कीमत में 6.88 और डीजल के रेट में 5.62 रुपए प्रति लीटर इजाफा, जनता पूछ रही- क्या यही है अच्छे दिन?
- Stock Market Today News: अमेरिका ने बढ़ाया ब्याज, भारत में मचेगा हड़कंप? क्या खुलते ही टूटेगा बाजार? आज इन शेयरों पर टिकी नजर
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवैध रूप से संचालित सभी अहाते तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए हैं। दुकानों के आसपास बिना अनुमति शराब का सेवन कराने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Sharab Dukan Ahata Close Order: Excise Minister Jagdish Devda Order to Close All Illegal Ahata
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am