Petrol Diesel Price Today 17 September 2026: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल की कीमत में 6.88 और डीजल के रेट में 5.62 रुपए प्रति लीटर इजाफा, जनता पूछ रही- क्या यही है अच्छे दिन?

Petrol Diesel Price Today 17 September 2026: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल कीमत में 6.88 और डीजल के रेट में 5.62 रुपए प्रति लीटर इजाफा, जनता पूछ रही- क्या यही है अच्छे दिन?

Petrol Diesel Price Today 17 September 2026: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल की कीमत में 6.88 और डीजल के रेट में 5.62 रुपए प्रति लीटर इजाफा, जनता पूछ रही- क्या यही है अच्छे दिन?

Petrol Diesel Price Today 17 September 2026: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल कीमत में 6.88 और डीजल के रेट में 5.62 रुपए प्रति लीटर इजाफा, जनता पूछ रही- क्या यही है अच्छे दिन? / Image: AI Generated

Modified Date: September 17, 2026 / 09:39 am IST
Published Date: September 17, 2026 8:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल ₹6.88 और HSD डीजल ₹5.62 प्रति लीटर महंगा
  • 7 दिन के भीतर पेट्रोल ₹23.47 और डीजल ₹28.78 प्रति लीटर हुआ महंगा
  • कारों के लिए सब्सिडी वाली राहत योजना का ऐलान

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 17 September 2026:  पहले ही ताबड़तोड़ महंगाई झेल रही आम जनता को देश की सरकार एक के बाद एक जोर का झटका दे रही है। दैनिक उपभोग से लेकर जरूरी सामानों की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है। महंगाई बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पेट्रोल-डीजल की कीमत में रोजाना हो रही बढ़ोतरी है। इसी कड़ी में सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। त्योहारी सीजन में सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए किसी झटके से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कितना इजाफा हुआ है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर बढ़ोतरी

Petrol Diesel Price Today 17 September 2026: मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 6.88 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। जबकि ​डीजल के रेट में 5.62 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। कीमत बढ़ने के बाद यहां पेट्रोल 391.22 प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल का रेट 409.42 से बढ़कर 421.45 प्रति लीटर हो गया है। कीमतों में इजाफा किए जाने को लेकर सरकार ने हवाला देते हुए कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय तेल बाज़ार में ​कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के चलते ये फैसला लिया गया है।

वाहन मालिकों को मिलेगा सब्सिडी वाला पेट्रोल-डीजल

वहीं, दूसरी ओर 13 सितंबर को, प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने मोटरसाइकिल, ऑटो और 800cc तक की गाड़ियों के इस्तेमाल करने वालों के लिए “राहत योजना” की घोषणा की, ताकि बढ़ती वैश्विक तेल कीमतों के “बोझ को कम किया जा सके”। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के एक बयान में कहा गया है कि दो-पहिया और तीन-पहिया वाहनों के मालिकों को 20 लीटर के मासिक कोटे पर 100 रुपए प्रति लीटर की राहत मिलेगी, जबकि 800cc तक के वाहनों के मालिकों को 30 लीटर के मासिक कोटे पर यही राहत मिलेगी।

5 दिन में पेट्रोल 13 और डीजल 17 रुपए प्रति लीटर महंगा

बात करें पिछले 7 दिनों में पेट्रोल-डीजल की रेट में हुए बदलाव की तो 10 से 17 सितंबर के बीच पेट्रोल के दाम में 23.47 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं, डीजल के रेट में 28.78 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। यानी पिछले 7 दिनों 4 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। अगर ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो फिर से ईंधन के दाम ऑल टाइम हाई तक पहुंच सकता है।

तारीख पेट्रोल (PKR/लीटर) बदलाव HSD डीजल (PKR/लीटर) बदलाव
10 सितंबर 367.75 +3.40 392.67 +6.72
11 सितंबर 370.80 +3.05 398.04 +5.37
12 सितंबर 375.82 +5.02 403.32 +5.28
13 सितंबर 375.82 कोई बदलाव नहीं 403.32 कोई बदलाव नहीं
14 सितंबर 375.82 कोई बदलाव नहीं 403.32 कोई बदलाव नहीं
15 सितंबर 380.24 +4.42 409.42 +6.10
16 सितंबर 384.34 +4.10 415.83 +6.41
17 सितंबर 391.22 +6.88 421.45 +5.62

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"