Stock Market Today News: अमेरिका ने बढ़ाया ब्याज, भारत में मचेगा हड़कंप? क्या खुलते ही टूटेगा बाजार? आज इन शेयरों पर टिकी नजर

Stock Market Today News: साल 2023 के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ने की संभावना है। आज Mazagon Dock Shipbuilders, Fortis Healthcare, ITC और Infosys समेत कई कंपनियां बड़ी खबरों को लेकर चर्चा में रहेंगी।

Stock Market Today News: अमेरिका ने बढ़ाया ब्याज, भारत में मचेगा हड़कंप? क्या खुलते ही टूटेगा बाजार? आज इन शेयरों पर टिकी नजर

(Stock Market Today News/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 17, 2026 / 08:53 am IST
Published Date: September 17, 2026 8:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • Fed ने 25 bps ब्याज दर बढ़ाई।
  • GIFT Nifty 0.26% नीचे रहा।
  • Infosys ने इंदौर सेंटर विस्तार का ऐलान किया।

नई दिल्ली: Stock Market Today News: साल 2023 के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। फेडरल फंड्स रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़कर 3.75% से 4% की नई रेंज में पहुंच गई है। महंगाई के ऊंचे स्तर के बीच लिया गया यह फैसला भारतीय शेयर बाजार के लिए अहम माना जा रहा है। शुरुआती संकेतों में गिफ्ट निफ्टी करीब 0.26% फिसलकर 23,207.50 पर कारोबार करता नजर आया। इससे घरेलू बाजार में आज (Stock Market Today News) नरमी की आशंका बढ़ गई है।

निफ्टी की चाल और बाजार की नजर

विशेषज्ञों के मुताबिक, निफ्टी 22,182 से 24,774 के स्विंग के 61.8% रिट्रेसमेंट जोन के आसपास कंसोलिडेशन कर रहा है। यह निचले स्तरों पर आधार बनने का संकेत दे सकता है, लेकिन इंडेक्स ने अभी तक ‘हायर हाई-हायर लो’ पैटर्न नहीं बनाया है। ऐसे में बाजार में फिलहाल (Stock Market Today News) सावधानी बनी हुई है। निवेशकों की नजर आज कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों और तिमाही नतीजों पर रहेगी।

Infosys, ITC और Mazagon Dock चर्चा में

Infosys ने मध्य भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए इंदौर डेवलपमेंट सेंटर के विस्तार की घोषणा की है। यहां AI, क्लाउड, साइबरसिक्योरिटी और डिजिटल सेवाओं पर फोकस बढ़ाया जाएगा। ITC ने Classic Connect और Gold Flake Superstar सिगरेट ब्रांड्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। वहीं Mazagon Dock Shipbuilders ने महाराष्ट्र के दिघी में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड शिपबिल्डिंग क्लस्टर के लिए NSHIPML के साथ एग्रीमेंट किया है। Alembic Pharmaceuticals को USFDA से अपनी बायोइक्विवेलेंस सुविधा की इंस्पेक्शन रिपोर्ट मिली है।

इन कंपनियों से भी जुड़ी अहम खबरें

Highway Infrastructure को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी से 220.66 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। Fortis Healthcare ने दिल्ली के अशोक विहार में 400 से ज्यादा बेड वाले सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए समझौते किए हैं। G R Infraprojects ने NTPC के मौदा प्रोजेक्ट से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का नोटिस दिया है। वहीं Tempsens Instruments India का Q1 मुनाफा 14.2% बढ़कर 15.2 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 33.4% बढ़कर 118.7 करोड़ रुपये रहा। Skyways Air Services और Odisha Minerals Development Company के तिमाही नतीजे (Stock Market Today News) भी आज जारी होंगे।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।