BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Navodaya Vidyalaya students missing: राजधानी के नवोदय विद्यालय से गायब हुए छात्र, आखिरी बार ये काम करते दिखे, पुलिस ने शुरू की तलाशी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवोदय विद्यालय से लापता हुए दो छात्रों का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है।

navodaya vidyalaya

navodaya vidyalaya

muskan mishra
Published: 16 Dec 2025 | 3:21 pmModified: 16 Dec 2025 | 3:22 pm
HIGHLIGHTS
  1. नवोदय स्कूल से दो छात्र लापता
  2. 12 दिसंबर से कोई सुराग नहीं
  3. मुगालिया छाप इलाके में देखे गए

Navodaya Vidyalaya students missing: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवोदय विद्यालय से लापता हुए दो छात्रों का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। 12 दिसंबर से स्कूल से गायब दोनों छात्रों का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र अचानक स्कूल से निकलकर फरार हो गए थे, जिसके बाद से स्कूल प्रशासन और परिवारों में हड़कंप मच गया।

12 दिसम्बर से स्कूल से लापता हुए दोनो छात्र

शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि स्कूल से भागने के बाद दोनों छात्रों को मुगालिया छाप इलाके में देखा गया था, जहां वे एक मोबाइल फोन के साथ मौजूद थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों का कहना है कि बच्चों का इस तरह अचानक लापता होना कई सवाल खड़े करता है और हर बीतता दिन उनकी बेचैनी को और बढ़ा रहा है।

रातीबड़ पुलिस जुटी ढूंढने में

Navodaya Vidyalaya students missing: मामले की गंभीरता को देखते हुए रातीबड़ थाना पुलिस लगातार दोनों छात्रों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने स्कूल के आसपास के इलाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि छात्रों की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि मुगालिया छाप क्षेत्र में दोनों छात्रों को मोबाइल के साथ देखे जाने की सूचना महत्वपूर्ण कड़ी हो सकती है और उसी आधार पर आगे की जांच की जा रही है। वहीं, स्कूल प्रशासन से भी छात्रों के दोस्तों और सहपाठियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि वे किन परिस्थितियों में स्कूल से निकले थे।

Navodaya Vidyalaya students missing: पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले को प्राथमिकता पर लिया गया है और जल्द ही दोनों छात्रों को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा। उधर, परिजन प्रशासन से लगातार अपील कर रहे हैं कि तलाश को और तेज किया जाए, ताकि बच्चों का जल्द से जल्द पता चल सके।

इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 12 दिसंबर से।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: students missing: Students disappeared from Navodaya Vidyalaya in the capital

शहर की खबरें
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am