Face To Face Madhya Pradesh: प्रोफेशनल्स का साथ..परिवारवाद को मात? क्या परिवारवाद की बुनियाद हिला देगी सियासत में पेशेवरों की एंट्री?
Face To Face Madhya Pradesh: प्रोफेशनल्स का साथ..परिवारवाद को मात? क्या परिवारवाद की बुनियाद हिला देगी सियासत में पेशेवरों की एंट्री?

Face To Face Madhya Pradesh/ Image Credit IBC24
- पॉलिटिकल रिफॉर्म के लिए प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग देने की कवायद चर्चा में है ।
- परिवारवाद के खिलाफ हथियार के तौर पर देश भर में 1 लाख प्रोफेशनल युवा बीजेपी का भविष्य बनने जा रहे है।
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: पॉलिटिकल रिफॉर्म के लिए प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग देने की कवायद चर्चा में है । बीजेपी का ये दावा है कि इस अभियान से परिवारवाद की जड़ें कट जाएंगी। जाहिर है इसके बहाने उसने कांग्रेस पर फिर एक बार हमला बोला है। दूसरी ओर कांग्रेस का सवाल ये है कि क्या बीजेपी में परिवारवाद नहीं है। सवाल है कि क्या पेशेवरों की राजनीति में आने से वाकई बेहतर होने की उम्मीद बढ़ेगी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले की प्राचीर से किए इस ऐलान पर सबसे पहला अमल करने वाला राज्य मध्यप्रदेश बना। मोदी के इस मिशन को मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन ने जमीन पर उतारने का प्रयास शुरू कर दिया है। एमपी बीजेपी आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स बूट कैंप प्रोग्राम के जरिये गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले टॉप-125 प्रोफेशनल युवाओं को राजनीति की ट्रेनिंग दे रही है। ट्रेनिंग में युवा प्रोफेशनल को बीजेपी की विचारधारा,बीजेपी का संविधान और बीजेपी की कार्यशैली सहित कई अहम विषय के बारे में राजनेता और विषय विशेषज्ञ पाठ पढ़ाएंगे। प्रोफेशनल युवाओं को राजनीति की ट्रेनिंग देते वक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निशाने पर कांग्रेस और अन्य दलों का परिवारवाद ही रहा।
देश और मध्यप्रदेश की सियासत में परिवारवाद का मुद्दा दशकों से हावी रहा है। बीजेपी कांग्रेस सहित दूसरी पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगाती है तो दूसरी तरफ कांग्रेस भी दावा करती है कि उनकी पार्टी में कम और बीजेपी में ज्यादा परिवारवाद है। मप्र बीजेपी संगठन को देशभर में आदर्श माना जाता है। जनसंघ से लेकर बीजेपी तक मप्र में कई वैचारिक प्रयोग हुए, जो सफल भी रहे, इसीलिए कांग्रेस सहित देश की अन्य सियासी दलों के परिवारवाद के खिलाफ मोदी के मिशन आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स अभियान की शुरुआत भी प्रायोगिक तौर पर मध्यप्रदेश से हो गई है।
Face To Face Madhya Pradesh: परिवारवाद के खिलाफ हथियार के तौर पर देश भर में 1 लाख प्रोफेशनल युवा बीजेपी का भविष्य बनने जा रहे है। बीजेपी इस नए प्रयोग के जरिये इन प्रोफेशनल युवाओं को भविष्य का नेता बनाने वाली है जो गैर राजनीतिक परिवार से होंगे। मोदी के इस मिशन में एमपी बीजेपी ने प्रदेश से 125 भविष्य के नेताओं का चयन कर उन्हें बीजेपी की पाठशाला में क्लास देंना भी शुरू कर दिया है लेकिन इस क्लास में राजनीति के गुरु सीखने आये नेताओं ने भी कांग्रेस के परिवारवाद पर जमकर निशाना साधा।
लेखक के बारे में
Web Title: Support of professionals... defeat of nepotism? Will the entry of professionals in politics shake the foundation of nepotism?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm