Holika Dahan in Bhopal: आज से होली का पर्व शुरू! रंग-गुलाल के रंग में रंगा प्रदेश, राजधानी में 1500 से ज्यादा इलाकों में जलाई जाएगी होलिका
Holika Dahan in Bhopal: आज से होली का पर्व शुरू! रंग-गुलाल के रंग में रंगा प्रदेश, राजधानी में 1500 से ज्यादा इलाकों में जलाई जाएगी होलिका |

Holika Dahan in Bhopal | Photo Credit: Meta AI
- प्रदेश होली के रंग में रंग चुका है और धूमधाम से होली की तैयारी की जा रही है।
- राजधानी भोपाल में भी होली की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
- राजधानी भोपाल में लगभग 1500 से अधिक जगह पर होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा है।
भोपाल। Holika Dahan in Bhopal: प्रदेश होली के रंग में रंग चुका है और धूमधाम से होली की तैयारी की जा रही है। राजधानी भोपाल में भी होली की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। दुकान आज सज गई हैं। आज से होली का पर्व शुरू हो रहा है। आज रात में होलिका दहन से इसकी शुरुआत होगी। राजधानी भोपाल में लगभग 1500 से अधिक जगह पर होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा है। आज शाम को जगह-जगह पर होलिका जलाई जाएगी और लोग सुख समृद्धि और सब कुछ मंगल होने की कामना करेंगे।
अगर बात करें होलिका दहन के मुहूर्त की तो पूर्णमासी के मुहूर्त में होलिका दहन की जाती है आज सुबह से पूर्णमासी लग जाएगी लेकिन इसके साथ ही साथ भद्र लगने के कारण रात तक लगभग 10:40 लाख तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त नहीं है। लगभग 10:40 तक भद्रा हटेगा और इसके पश्चात 11:00 बजे से लेकर 12:00 तक होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त पंडित द्वारा बताया जा रहा है। पंडितों का कहना है कि इस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करने से होलिका मांई हमारे सभी कष्ट हर लेंगी।
क्यों मनाया जाता है होलिका दहन का पर्व?
होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई के जीत के तौर पर मनाया जाता है और हर वर्ष यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। कहा जाता है कि विधि पूर्वक और नियमों के साथ होलिका दहन किया जाए तो सभी चिंता व परेशानियां भी उसी अग्नि में स्वाहा हो जाती हैं और परिवार में सुख-शांति का वास होता है। इस पर्व का सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं और दूर दूर से अपने घरों में जाते हैं। इस शुभ दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ चंद्र देव की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और धन धान्य की कभी कमी नही होती।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भोपाल में आज, 13 मार्च 2025 को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:00 बजे से 12:00 बजे तक है। यह समय भद्रा के समाप्त होने के बाद का है, जब होलिका दहन का कार्य करना शुभ माना जाता है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: The state is drenched in colours, Holika will be burnt in more than 1500 areas in the capital
भोपाल
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am