Bhopal Police Press Conference on Twisha Case: ट्विशा शर्मा की सास को लेकर पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा खुलासा, गिरीबाला सहित इनकी हो सकती है गिरफ्तारी, जानिए अब तक क्या है अपडेट
भोपाल पुलिस कमिश्नर ने ट्विशा शर्मा केस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी समर्थ सिंह की 7 दिन की रिमांड मांगी जाएगी। साथ ही पुलिस फरारी के दौरान मदद …

Bhopal Police Press Conference on Twisha Case:
- पुलिस कमिश्नर ने कहा कि समर्थ सिंह से पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड कोर्ट से मांगी जाएगी।
- फरारी में मदद करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- पुलिस ने समर्थ की सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है।
भोपाल: Bhopal Police Press Conference on Twisha Case: हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में फरार पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के बाद आज भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सिंह ने एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।पुलिस कमिश्नर ने इस केस को लेकर कई बड़ी बातें सामने रखीं और बताया कि पुलिस आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश करके 7 दिन की रिमांड मांगेगी।
7 दिन की रिमांड की मांग
कमिश्नर ने कहा कि आरोपी समर्थ सिंह से विस्तृत पूछताछ के लिए कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मांगी जाएगी। Samarth Singh 7 Days Remand इसके साथ ही उन्होंने बताया फरारी के समय जिन लोगों ने भी समर्थ सिंह को अपने यहाँ छुपाया या शरण दी, पुलिस अब उनकी पहचान कर रही है और उन पर भी कार्रवाई होगी।
सास की अग्रिम जमानत रद्द
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस लगातार समर्थ की तलाश में जुटी थी, लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह सीधा कोर्ट पहुंच जाएगा। पुलिस ने ट्वीशा की सास गिरिबाला सिंह को पूछताछ के लिए 3 नोटिस जारी किए हैं, लेकिन वह नहीं आई है। इसीलिए पुलिस ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है।दोबारा पोस्टमार्टम को लेकर कमिश्नर ने कहा कि GAD विभाग इस विषय को देख रहा है और पुलिस उनके लगातार संपर्क में है। परिवार के आरोपों पर उन्होंने साफ कहा कि हमारी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी गई है, भोपाल पुलिस पूरी तरह निष्पक्ष जांच कर रही है।
Twisha Sharma Case Update दोनों पक्षों ने किए अलग अलग दावे
बता दें की नोएडा की रहने वाली त्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही परिस्थितियों को लेकर रहस्य बना हुआ है। जहाँ एक तरफ त्विशा के ससुराल पक्ष का दावा है कि वह नशे की लत से जूझ रही थीं, जबकि त्विशा के माता-पिता ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का संगीन आरोप लगाया है। कानूनी और फोरेंसिक कार्यवाही के चलते त्विशा का शव फिलहाल एम्स भोपाल के मुर्दाघर में रखा गया है।
कल मिले दूसरे पोस्टमॉर्टम के आदेश
इस मामले में कल दो बड़े घटनाक्रम देखने को मिले। पहला यह कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने त्विशा के परिवार की मांग पर एम्स दिल्ली की विशेष टीम से दूसरी बार शव परीक्षा (re-postmortem) कराने का आदेश जारी किया है। एम्स दिल्ली के फोरेंसिक विभाग ने इसकी तैयारी की पुष्टि की है।
इन्हें भी पढ़ें :
- Twisha Sharma Husband Arrested : हफ्ते भर बाद हत्थे चढ़ा आरोपी पति! थोड़ी देर में मेडिकल के लिए निकलेगा समर्थ, भाई और वकीलों की फौज पहुंची कटारा हिल्स
- Twisha Sharma Case Update: क्या ट्विशा के पति समर्थ सिंह को बचाने में जुटी है पुलिस? गिरिबाला सिंह को दी गुप्त नोटिस, फिर मीडिया से बचते नजर आए पुलिस वाले
- Twisha Sharma Case Update : कटारा हिल्स की छत से शुरू हुई मौत की पहेली! पहली बार सामने आया खौफनाक क्राइम सीन, इधर आधी रात को कस्टडी में आया फरार पति
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Bhopal Police to Seek 7-Day Custody of Samarth Singh in Twisha Sharma Case After Press Briefing
भोपाल
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm