Bhopal Police Press Conference on Twisha Case: ट्विशा शर्मा की सास को लेकर पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा खुलासा, गिरीबाला सहित इनकी हो सकती है गिरफ्तारी, जानिए अब तक क्या है अपडेट

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने ट्विशा शर्मा केस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी समर्थ सिंह की 7 दिन की रिमांड मांगी जाएगी। साथ ही पुलिस फरारी के दौरान मदद करने वालों की भी पहचान कर कार्रवाई करेगी।

Bhopal Police Press Conference on Twisha Case: ट्विशा शर्मा की सास को लेकर पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा खुलासा, गिरीबाला सहित इनकी हो सकती है गिरफ्तारी, जानिए अब तक क्या है अपडेट

Bhopal Police Press Conference on Twisha Case:

Modified Date: May 23, 2026 / 02:15 pm IST
Published Date: May 23, 2026 2:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पुलिस कमिश्नर ने कहा कि समर्थ सिंह से पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड कोर्ट से मांगी जाएगी।
  • फरारी में मदद करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
  • पुलिस ने समर्थ की सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है।

भोपाल: Bhopal Police Press Conference on Twisha Case:  हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में फरार पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के बाद आज भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सिंह ने एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।पुलिस कमिश्नर ने इस केस को लेकर कई बड़ी बातें सामने रखीं और बताया कि पुलिस आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश करके 7 दिन की रिमांड मांगेगी।

7 दिन की रिमांड की मांग

कमिश्नर ने कहा कि आरोपी समर्थ सिंह से विस्तृत पूछताछ के लिए कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मांगी जाएगी। Samarth Singh 7 Days Remand इसके साथ ही उन्होंने बताया फरारी के समय जिन लोगों ने भी समर्थ सिंह को अपने यहाँ छुपाया या शरण दी, पुलिस अब उनकी पहचान कर रही है और उन पर भी कार्रवाई होगी।

सास की अग्रिम जमानत रद्द

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस लगातार समर्थ की तलाश में जुटी थी, लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह सीधा कोर्ट पहुंच जाएगा। पुलिस ने ट्वीशा की सास गिरिबाला सिंह को पूछताछ के लिए 3 नोटिस जारी किए हैं, लेकिन वह नहीं आई है। इसीलिए पुलिस ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है।दोबारा पोस्टमार्टम को लेकर कमिश्नर ने कहा कि GAD विभाग इस विषय को देख रहा है और पुलिस उनके लगातार संपर्क में है। परिवार के आरोपों पर उन्होंने साफ कहा कि हमारी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी गई है, भोपाल पुलिस पूरी तरह निष्पक्ष जांच कर रही है।

Twisha Sharma Case Update दोनों पक्षों ने किए अलग अलग दावे

बता दें की नोएडा की रहने वाली त्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही परिस्थितियों को लेकर रहस्य बना हुआ है। जहाँ एक तरफ त्विशा के ससुराल पक्ष का दावा है कि वह नशे की लत से जूझ रही थीं, जबकि त्विशा के माता-पिता ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का संगीन आरोप लगाया है। कानूनी और फोरेंसिक कार्यवाही के चलते त्विशा का शव फिलहाल एम्स भोपाल के मुर्दाघर में रखा गया है।

कल मिले दूसरे पोस्टमॉर्टम के आदेश

इस मामले में कल दो बड़े घटनाक्रम देखने को मिले। पहला यह कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने त्विशा के परिवार की मांग पर एम्स दिल्ली की विशेष टीम से दूसरी बार शव परीक्षा (re-postmortem) कराने का आदेश जारी किया है। एम्स दिल्ली के फोरेंसिक विभाग ने इसकी तैयारी की पुष्टि की है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.