Bihar Weather Update: यहां आसमानी आफत का ‘तांडव’, एक ही दिन में इतने लोगों की मौत, मच गई अफरा-तफरी, मौसम विभाग ने लोगों से की ये अपील

Bihar Weather Update: यहां आसमानी आफत का 'तांडव', एक ही दिन में इतने लोगों की मौत, मच गई अफरा-तफरी, मौसम विभाग ने लोगों से की ये अपील

Bihar Weather Update: यहां आसमानी आफत का ‘तांडव’, एक ही दिन में इतने लोगों की मौत, मच गई अफरा-तफरी, मौसम विभाग ने लोगों से की ये अपील

Bihar Weather Update | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 5, 2026 / 08:55 am IST
Published Date: May 5, 2026 8:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत
  • सबसे अधिक प्रभावित जिले: पूर्वी चंपारण, गया और औरंगाबाद
  • मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की

पटना: Bihar Weather Update बिहार में राजधानी पटना समेत कई हिस्सों में सोमवार शाम अचानक मौसम बदल गया और बिजली गिरने, आंधी चलने तथा तेज बारिश के कारण होने वाली अप्रिय घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार दोपहर की भीषण गर्मी के बाद शाम करीब चार बजे आसमान में घने बादल छा गए, जिससे अधिकांश इलाकों में अंधेरा हो गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

Bihar Weather Update मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार पूर्वी चंपारण में पांच, गया जिले में चार और औरंगाबाद जिले में तीन लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने हालांकि पटना समेत आसपास के जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। साथ ही लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।