बिहार में छापेमारी के दौरान 147 लीटर दूध और 90 किलो मिलावटी पनीर नष्ट किया गया

बिहार में छापेमारी के दौरान 147 लीटर दूध और 90 किलो मिलावटी पनीर नष्ट किया गया

बिहार में छापेमारी के दौरान 147 लीटर दूध और 90 किलो मिलावटी पनीर नष्ट किया गया
Modified Date: September 12, 2026 / 08:04 pm IST
Published Date: September 12, 2026 8:04 pm IST

पटना, 12 सितंबर (भाषा) बिहार के पटना, हाजीपुर और दरभंगा में छापेमारी के दौरान मिलावट या खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल की अंतिम अवधि समाप्त होने का पता चलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 90 किलोग्राम पनीर और 147 लीटर दूध नष्ट किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि खाद्य उत्पादों के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

ये छापेमारी खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान के तहत की गई। यह अभियान राज्य के स्वास्थ्य सचिव-सह-खाद्य सुरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

विभाग के एक बयान के अनुसार, हाजीपुर में मिलावट पाए जाने के बाद 72 किलोग्राम पनीर नष्ट कर दिया गया। दो प्रतिष्ठानों से जब्त किए गए इस पनीर को नष्ट किया गया और उसका एक नमूना प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया।

छापेमारी के दौरान दरभंगा जिले के बेनीपुर में एक दूध की दुकान से 18 किलोग्राम मिलावटी पनीर और 21 लीटर वैसा दूध मिला, जिसके इस्तेमाल की निर्धारित अवधि समाप्त हो चुकी थी। अधिकारियों ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पटना के फतुहा में एक डेरी से लिये गए नमूने में फॉर्मेलिन पाए जाने के बाद करीब 126 लीटर दूध नष्ट किया गया।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में