बिहार में जनगणना 2027 के तहत करीब 47 लाख लोगों ने स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

बिहार में जनगणना 2027 के तहत करीब 47 लाख लोगों ने स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

बिहार में जनगणना 2027 के तहत करीब 47 लाख लोगों ने स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की
Modified Date: May 2, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: May 2, 2026 9:30 pm IST

पटना, दो मई (भाषा) बिहार में जनगणना 2027 के तहत करीब 47 लाख लोगों ने स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर ली है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मधुबनी में सबसे अधिक 5.90 लाख जबकि वैशाली में 5.72 लाख और दरभंगा में 4.84 लाख लोग स्व-गणना में शामिल हुए हैं।

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के बयान के अनुसार जनगणना संचालन निदेशक रंजीता ने कहा, “अंतिम तिथि यानी एक मई तक कुल 46,82,284 लोगों ने स्व-गणना पूरी की।”

निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, मधुबनी में 5,90,248, वैशाली में 5,72,326 और दरभंगा में 4,84,257 लोगों ने स्व-गणना की। पटना में 2,30,249 लोगों ने स्व-गणना की और वह पांचवें स्थान पर रहा।

रंजीता ने बताया कि शनिवार से सभी गणना कर्मी और पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में सीएमएमएस पोर्टल पर भौतिक सत्यापन शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान मिलने वाली किसी भी त्रुटि को अधिकारी, पर्यवेक्षकों के माध्यम से ठीक करेंगे।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में