बांकीपुर उपचुनाव : शुरुआती मतगणना में प्रशांत किशोर 862 मतों से आगे

Ads

बांकीपुर उपचुनाव : शुरुआती मतगणना में प्रशांत किशोर 862 मतों से आगे

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 10:01 AM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 10:01 AM IST

पटना, तीन अगस्त (भाषा) बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शुरुआती मतगणना में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से बढ़त बनाए हुए हैं।

निर्वाचन आयोग से पाप्त जानकारी के अनुसार शुरुआती मतगणना में प्रशांत किशोर को 2,225 मत मिले हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार से 862 मतों से आगे हैं। नीरज कुमार को 1,363 मत प्राप्त हुए हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 505 मत मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं।

शुरुआती मतगणना के अनुसार अन्य उम्मीदवारों में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तनवीर आलम को 203, प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव को 42, भारतीय आम अवाम पार्टी के प्रदीप कुमार को 32, अखिल भारतीय जनसंघ के जितेंद्र दुबे को 13, निर्दलीय उम्मीदवार अभय चौधरी को 12 तथा राष्ट्रीय गरीब दल के रामबाबू प्रसाद को 11 मत मिले हैं।

भाषा कैलाश रंजन शोभना

रंजन