कामिला रखिमोवा ने वीनस विलियम्स को हराया

Ads

कामिला रखिमोवा ने वीनस विलियम्स को हराया

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 10:01 AM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 10:01 AM IST

टोरंटो, तीन अगस्त (एपी) वीनस विलियम्स का वापसी के बाद पहली जीत के लिए इंतजार और बढ़ गया क्योंकि उन्हें नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।

वीनस को कामिला रखिमोवा ने 6-4, 6-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। बारिश के कारण यह मैच देर से खेला गया।

इस डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली 46 वर्षीय वीनस जुलाई 2025 से लगातार 12 मैच हार चुकी हैं।

24 वर्षीय रखिमोवा उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। वह विश्व रैंकिंग में 82वें स्थान पर काबिज हैं।

एपी

पंत

पंत