Wife Become High Profile Call Girl / Image Source : AI GENERATED
बेगूसराय: Wife Become High Profile Call Girl बिहार के बेगूसराय ज़िले में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शहर के सुभाष चौक स्थित होटल गणपति में की गई छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की एक महिला को ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, वह आधुनिक जीवन की चकाचौंध और सोशल मीडिया के जाल की एक डरावनी कहानी बयां करता है।
पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई 25 वर्षीय महिला अपने ब्रांडेड मोबाइल और महंगे कपड़ों के शौक को पूरा करने के लिए इस दलदल में उतरी थी। Begusarai Hotel Raid महिला की पहले शादी हो चुकी थी और उसका एक बच्चा भी है, लेकिन शौक पूरे न होने के कारण उसने पहले पति को छोड़ दिया और पटना के एक युवक से दूसरी शादी कर ली। पति की 14 हजार की सैलरी कम पड़ने लगी, तो वह सोशल मीडिया के जरिए एक गिरोह के संपर्क में आई।
महिला ने कबूल किया कि वह पिछले एक साल से ‘कॉल गर्ल’ के रूप में काम कर रही थी और बिहार के कई जिलों में सप्लाई के लिए जाती थी। उसके मोबाइल से पुलिस को दर्जनों लड़कियों की तस्वीरें और व्हाट्सएप चैट मिले हैं, जिससे पता चलता है कि वह खुद भी लड़कियों की सप्लाई में शामिल थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल स्टाफ और पटना के रहने वाले ग्राहक को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने देह व्यापार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि होटल के रजिस्टर में भी कई कमियां पाई गई हैं। फिलहाल पुलिस इस रैकेट की मास्टरमाइंड महिला और होटल मालिक की तलाश में जुटी है।