PM Modi Sikkim Visit : पीएम मोदी के सिक्किम दौरे का दूसरा दिन ,राज्य के 50वें स्थापना दिवस पर देंगे इतने करोड़ की सौगात, देखें खास तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर 4000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद वे सीधे वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

PM Modi Sikkim Visit :  पीएम मोदी के सिक्किम दौरे का दूसरा दिन ,राज्य के 50वें स्थापना दिवस पर देंगे इतने करोड़ की सौगात, देखें खास तस्वीर

PM Modi Sikkim Visit / Image Source : X

Modified Date: April 28, 2026 / 07:14 am IST
Published Date: April 28, 2026 7:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
  • 4000 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
  • पहले दिन गंगटोक में भव्य रोड शो, हजारों लोगों की भीड़

नई  दिल्ली : PM Modi Sikkim Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिक्किम के दो दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस खास मौके पर वह 4000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सिक्किम में अपने कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री सीधे उत्तर प्रदेश के बनारस के लिए रवाना होंगे।

Gangtok Roadshow Photos पहले दिन किया था भव्य रोडशो

आपको बता दें की प्रधानमंत्री मोदी सोमवार दोपहर गंगटोक पहुंचे थे, जहां 21 विभिन्न जातियों के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने हेलिपैड से लोक भवन तक एक विशाल रोडशो किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग उमड़े थे।

सिक्किम से सीधे बनारस के लिए होंगे रवाना

सिक्किम की 50 साल की यात्रा और विकास के संकल्पों के साथ आज का कार्यक्रम संपन्न होगा। विकास कार्यो की सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री सिक्किम से सीधे उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) के लिए रवाना होंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.