Govt Employees Leave Cancelled: रद्द हुई इन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण?

Govt Employees Leave Cancelled: रद्द हुई इन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण?

Govt Employees Leave Cancelled: रद्द हुई इन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण?

Govt Employees Leave Cancelled | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 28, 2026 / 06:40 am IST
Published Date: April 28, 2026 6:36 am IST
HIGHLIGHTS
  • 2027 में देश की 16वीं जनगणना कराई जाएगी
  • मध्यप्रदेश में 1–30 मई तक घर-घर सर्वे
  • ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

भोपाल: Govt Employees Leave Cancelled मोदी सरकार ने साल 2027 में देशभर में जनगणना करवाने का फैसला लिया है। ये भारत की 16वीं जनगणना होगी, जिसकी मध्यप्रदेश में शुरुआत हो गई है। वहीं, 1 से 30 मई तक सर्वेयर घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। प्रदेश में जनगणना को लेकर प्रशासन ने भी पूरी तरह से तैयारियां शुरू कर दी है।

Govt Employees Leave Cancelled राज्य सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक (Govt Employees Leave Cancelled) लगा दी है। ये उस कर्मचारियों पर लागू होगा जो इस कार्य में लगे रहेंगे। भोपाल जिला कलेक्टर इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, 1 से 30 मई तक अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्‌टी पर रोक लगा दी गई है।

कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है।

बता दें कि जनगणना 2027 का पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि जनगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके अलावा, यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। यदि किसी को विशेष परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होती है, तो उसे जिला जनगणना शाखा के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करना होगा, जिसके बाद ही कलेक्टर और प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी की अनुमति से अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।