बिहार चुनाव: पहले चरण में तीन बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदान, बेगूसराय में सर्वाधिक वोट पड़े

बिहार चुनाव: पहले चरण में तीन बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदान, बेगूसराय में सर्वाधिक वोट पड़े

बिहार चुनाव: पहले चरण में तीन बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदान, बेगूसराय में सर्वाधिक वोट पड़े
Modified Date: November 6, 2025 / 04:04 pm IST
Published Date: November 6, 2025 4:04 pm IST

पटना, छह नवंबर (भाषा) बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे तक औसतन 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुख्य निर्वाचन कार्यालय से यह जानकारी मिली।

राज्य के बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज जिलों में सबसे अधिक मतदान हुआ है, जबकि पटना, शेखपुरा और सीवान में मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा।

मुख्य निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन बजे तक बेगूसराय में 59.82 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 58.40 प्रतिशत और गोपालगंज में 58.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इसके अलावा, मधेपुरा में 55.96 प्रतिशत, सहरसा में 55.22, दरभंगा में 51.75, सीवान में 50.93, सारण में 54.60, वैशाली में 53.63, समस्तीपुर में 56.35, खगड़िया में 54.77, मुंगेर में 52.17, लखीसराय में 57.39, नालंदा में 52.32, भोजपुर में 50.07 और बक्सर में 51.60 प्रतिशत मतदान की जानकारी मिली है।

सबसे कम मतदान पटना (48.69 प्रतिशत), शेखपुरा (49.37 प्रतिशत) और सीवान (50.93 प्रतिशत) में दर्ज किया गया।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण में 121 सीट के लिए मतदान जारी है और शाम तक मतदान में और वृद्धि होने की संभावना है।

आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं।

भाषा कैलाश संतोष

संतोष


लेखक के बारे में