Bihar Sharab Loot Viral Video: एक्सीडेंट के बाद सड़क पर दिखा हैरान करने वाला नजारा, गाड़ी रोक शराब की बोतलें लूटते दिखे लोग, इंटरनेट पर छाया वीडियो, देखें
Bihar Sharab Loot Viral Video: एक्सीडेंट के बाद सड़क पर दिखा हैरान करने वाला नजारा, गाड़ी रोक शराब की बोतलें लूटते दिखे लोग, इंटरनेट पर छाया वीडियो, देखें
Bihar Sharab Loot Viral Video: एक्सीडेंट के बाद सड़क पर दिखा हैरान करने वाला नजारा, गाड़ी रोक शराब की बोतलें लूटते दिखे लोग, इंटरनेट पर छाया वीडियो, देखें/image: Social Media
- बिहार में शराबबंदी के बीच सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें, वीडियो वायरल
- हादसे के बाद कई लोग वाहन रोककर बोतलें उठाते नजर आए
- पुलिस ने कार जब्त कर तस्कर की तलाश शुरू कर दी है
पटना। Bihar Sharab Loot Viral Video: बिहार में सरकार पूर्ण शराब बंदी (Bihar Liquor Ban) का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सामने आए एक वीडियो ने प्रशासन को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपको लगेगा कि यहां शराबबंदी कानून का कोई नामो निशान नहीं है। बताया जा रहा है कि ये पटना से सटे खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर का है।
शराब लूटने मची होड़ (Khusrupur Viral Video)
Bihar Sharab Loot Viral Video बताया जाता है कि शुक्रवार को एनएच पर शराब से भरी कार सड़क हादसे (Liquor Car Accident Bihar) का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद शराब तस्कर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद कार में रखी शराब की बोतलें बाहर सड़क पर बिखर गईं और देखते ही दखते लोगों की भीड़ जुट गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उस रास्ते से गुजरने वाले सभी ऑटो रिक्शा चालक और टेंपो चालक, पिकअप चालक अपनी गाड़ी रोक कर बोतल ले जाते दिख रहे है। इस दौरान स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे एक ऑटो ड्राइवर ने भी दो बोतल शराब अपने पास रखी। इस घटना का वीडियो (Lodipur Viral Video) इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है।
मामले की जांच पुलिस कर रही (Bihar Liquor Smuggling)
Bihar Sharab Loot Viral Video घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। शराब तस्कर की तलाश शुरू कर दी है। आस पास के CCTV फुटेज खंगालें जा रहें है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर में एनएच पर शराब से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद सड़क पर बोतलें बिखर गईं। मौके पर पहुंची भीड़ ने डिक्की से शराब लूट ली, कुछ लोग स्कूली बच्चों को ले जा रहे ई-रिक्शा के पास भी बोतलें उठाते दिखे। शराब तस्कर मौके से फरार हो गया।… pic.twitter.com/xTAVuPojRH
— G K Gourav (@GouravGKRepots) August 22, 2026
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 877 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं-12वीं पास तुरंत करें आवेदन
- Chhattisgarh Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 इंस्पेक्टर समेत 35 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, DGP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट
- Rajasthan IAS Transfer List: 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने आधी रात जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की जिम्मेदारी मिली

Facebook


