बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में 11 बजे तक कुल 27.65 प्रतिशत मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में 11 बजे तक कुल 27.65 प्रतिशत मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में 11 बजे तक कुल 27.65 प्रतिशत मतदान
Modified Date: November 6, 2025 / 11:56 am IST
Published Date: November 6, 2025 11:56 am IST

पटना, छह नवम्बर (भाषा) बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तक राज्य में औसतन 27.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

निर्वाचन आयोग के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सबसे अधिक 30.37 प्रतिशत मतदान बेगूसराय जिले में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 23.71 प्रतिशत मतदान पटना में हुआ। इसके अलावा गोपालगंज (30.04 प्रतिशत), लखीसराय (30.32 प्रतिशत) और सहरसा (29.68 प्रतिशत) में भी अपेक्षाकृत अधिक मतदान हुआ है।

मधेपुरा में 28.46 प्रतिशत, दरभंगा में 26.07 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 29.66 प्रतिशत, सीवान में 27.09 प्रतिशत, सारण में 28.52 प्रतिशत, वैशाली में 28.67 प्रतिशत, समस्तीपुर में 27.92 प्रतिशत, खगड़िया में 28.96 प्रतिशत, मुंगेर में 26.68 प्रतिशत, शेखपुरा में 26.04 प्रतिशत, नालंदा में 26.86 प्रतिशत, भोजपुर में 26.76 प्रतिशत और बक्सर में 28.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।

आयोग के अनुसार, अधिकतर बूथों पर मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और कहीं से किसी बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं है। दोपहर के बाद मतदान की गति में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

भाषा कैलाश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में