Bihar Board 12th Result 2026: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, 85.19 फीसदी छात्र हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सोमवार को 12वीं की कक्षा का परिणाम जारी कर दिया
Bihar Board 12th Result 2026/Image Credit: IBC24.in
- बीएसईबी ने सोमवार को 12वीं की कक्षा का परिणाम जारी कर दिया।
- 85.19 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
- बोर्ड द्वारा लगातार आठवीं बार रिकॉर्ड समय में 12वीं का परिणाम जारी किया गया है।
Bihar Board 12th Result 2026: पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सोमवार को 12वीं की कक्षा का परिणाम जारी कर दिया जिसमें 85.19 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी और इसे राज्य में किए जा रहे शिक्षा सुधारों का परिणाम बताया। (Bihar Board 12th Result) बोर्ड द्वारा लगातार आठवीं बार रिकॉर्ड समय में 12वीं का परिणाम जारी किया गया है।
85.19 प्रतिशत छात्र हुए पास
अधिकारियों के अनुसार, मात्र 25 दिन में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में कुल 85.19 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। (Bihar Board 12th Result 2026) अधिकारियों ने बताया कि इस बार के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23 रहा जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.29 रहा।
फरवरी में हुई थी परीक्षाएं
Bihar Board 12th Result 2026: बोर्ड के अनुसार, दो से 13 फरवरी 2026 तक हुई 12वीं की परीक्षा में कुल 13.17 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें 6.75 लाख छात्राएं और 6.42 लाख छात्र थे। परिणाम के अनुसार, ‘‘सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले 26 विद्यार्थियों (टॉपर्स) में 19 छात्राएं और सात छात्र शामिल हैं।’’ (Bihar Board 12th Result Link) शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा और मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई।
इन्हे भी पढ़ें:-
- PM Modi Speech LIVE: मिडिल-ईस्ट तनाव पर PM मोदी का संसद में संबोधन, कहा- ‘हमारी कोशिश है कि तेल-गैस संकट न हो’
- Congress on Modi Govt: ‘नरेंद्र मोदी की ‘गुलामी’ का खामियाजा भुगत रहा देश का हर वर्ग’.. इजरायल-ईरान युद्ध का भारत पर असर को लेकर कांग्रेस का तीखा हमला, पढ़ें
- Alirajpur Crime News: सास-ससुर ने मिलकर बहू के साथ कर दिया कांड, फिर खुद थाने पहुंचकर लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, मामले का खुलासा होते ही उड़े पुलिस के होश

Facebook


