Alirajpur Crime News: सास-ससुर ने मिलकर बहू के साथ कर दिया कांड, फिर खुद थाने पहुंचकर लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, मामले का खुलासा होते ही उड़े पुलिस के होश

Alirajpur Crime News: अलीराजपुर की चंद्रशेखर आज़ाद नगर पुलिस ने महिला के अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझा ली है।

Alirajpur Crime News: सास-ससुर ने मिलकर बहू के साथ कर दिया कांड, फिर खुद थाने पहुंचकर लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, मामले का खुलासा होते ही उड़े पुलिस के होश

Alirajpur Crime News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 23, 2026 / 03:20 pm IST
Published Date: March 23, 2026 3:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चंद्रशेखर आज़ाद नगर पुलिस ने महिला के अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझा ली है।
  • विवाद के बाद सास-ससुर ने ही की थी महिला की हत्या।
  • पुलिस ने महिला के सास-ससुर और पति को किया गिरफ्तार।

Alirajpur Crime News: अलीराजपुर: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर की चंद्रशेखर आज़ाद नगर पुलिस ने महिला के अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझा ली है। दरअसल मामला चंद्रशेखर आज़ाद नगर थाने के अमनकुआ गाँव का है, जहाँ बीते 17 मार्च को खेत में बने कुँए में गाँव की ही एक महिला की लाश बरामद हुई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस अमनकुंआ पहुँची और महिला की पहचान कर मामले की जांच शुरू की। (Alirajpur Crime News) महिला की पहचान गांव की ही लता पति विपुल के रूप में हुई। पुलिस को ज्ञात हुआ कि महिला के ससुर ने उसके गुम हो जाने की सूचना चंद्रशेखर आज़ाद नगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपनी तफ्तीश जारी रखी तो कई चौकाने वाले खुलासे हुए।

सास-ससुर ने की थी महिला की हत्या

दरअसल, महिला के सास ससुर ने ही महिला की हत्या कर उसका शव खेत में बने एक कुंए में फ़ेक दिया था, और बड़ी चालाकी से उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के चार बच्चे है, और उसके पति ने दूसरी महिला को अपनी पत्नी बना कर अपने साथ रखा हुआ है। इसी को ले कर लता और उसके ससुराल वालो के बीच विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी लता का पति अन्य महिला को ले कर कहीं चला गया था, जिसके बाद सास-ससुर से हुए विवाद में मृतक महिला ने भी अपने मायके जाने की इच्छा जताई थी। (Alirajpur Women Murder News) इसी बात से गुस्साए उसके सास ससुर ने दुपट्टे से महिला का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी और बाइक पर उसका शव रख कर गांव के ही एक कुंए में फेक आए।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस घटना में महिला के सास ससुर और उसके पति सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में सास-ससुर ने मिल कर अपने बेटे के कहने पर ही अपनी बहू की हत्या की थी, जिसमे मृतक महिला की ननद चश्मदीद गवाह थी। (Alirajpur Crime News)  उसे के बयान के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.