बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी
पटना, 17 सितंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनकी दीघार्यु की प्रार्थना की।
कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देता हूं और उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं।’’
प्रधानमंत्री का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के एक छोटे कस्बे वडनगर में हुआ था।
भाषा सुमित रंजन
रंजन

Facebook


